लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दाख  : स्त्री० [सं० द्राक्षा] १. अंगूर नामक लता और उसका फल। २. मुनक्का। ३. किशमिश। वि०=दक्ष। उदाहरण—ताकों विहित बखानहीं, जिनकी कविता दाख।—मतिराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाख-निर्विषी  : स्त्री० [हिं० दाख+ सं० निर्विषी] हर-जेवड़ी नामक झाड़ी जिसकी पत्तियों और जड़ों का औषध के रूप में व्यवहार होता है। पुरही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखना  : स० १.=दिखाना। २.=देखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखिल  : वि० [फा०] १. जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या स्थान की सीमा लाँघ कर उसमें प्रविष्ट कर चुका हो। २. कहीं आया या पहुँचा हुआ। ३. जो कहीं दिया या पहुँचाया गया हो। (फाइल्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखिल-खारिज  : पुं० [अ०] किसी वस्तु पर से किसी का स्वामित्व बदलने पर पुराने स्वामी का नाम काटकर नये स्वामी का नाम सरकारी कागज पत्रों पर चढ़ाया जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखिल-दफ्तर  : वि० [फा० दाखिल] (निवेदन, याचना आदि संबंधी पत्र) जो बिना किसी प्रकार का निर्णय या विचार किये, परंतु रक्षित रखने के लिए दफ्तर के कागज-पत्रों, नत्थियों आदि में रख दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखिला  : पुं० [फा० दाखिलः] १. किसी व्यक्ति के कहीं दाखिल या प्रविष्ट होने की क्रिया या भाव। २. नियत शुल्कों आदि के अतिरिक्त वह धन जो पहले-पहल किसी संस्था में दाखिल या सम्मिलित होकर उसके सदस्यों के नाम लिखाने के समय अथवा विद्यालयों आदि में भरती होने के समय विद्यार्थियों को देना पड़ता है। प्रवेश-शुल्क। ३. वह पत्र जो कहीं कुछ चीजें दाखिल या जमा करने पर उसके प्रमाण के रूप में लिखा करनेवाले का नाम, पता आदि बातें लिखी रहती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखिली  : वि० [अ०] १. आंतरिक। भीतरी। अंतरंग। ‘खारिजी’ का विपर्याय। २. दिली। हार्दिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाखी  : स्त्री०=दाक्षी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai