लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दिखाव  : पुं० [हिं० देखना+आव (प्रत्य०)] १. देखने का भाव या क्रिया। २. ऊपर का बाहर से दिखाई देनेवाला दृश्य या रूप। नजारा। (व्यू) ३. दे० ‘दिखावा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिखावट  : स्त्री० [हिं० देखना+आवट (प्रत्य०)] १. कुछ दिखाने या दिखलाने की क्रिया, ढंग या भाव। २. ऊपर या बाहर से दिखाई देनेवाला आकार-प्रकार या रूप-रंग। ३. ऊपरी या बाहरी तड़क-भड़क। ४. ऐसा आचरण या व्यवहार जो दिखाने भर के लिए हो, और जिसके अन्दर तथ्य या वास्तविकता का बहुत कुछ अभाव हो। बनावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिखावट  : स्त्री०=दिखावट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिखावटी  : वि० [हिं० दिखावट+ई (प्रत्य०)] १. जो देखने में भड़कीला हो, परन्तु जिसमें कुछ सार या तत्त्व हो। २. केवल औपचारिक रूप से और को दिखलाने भर के लिए होनेवाला। नाम मात्र का। दिखौआ जैसे—दिखावटी शिष्टाचार। ३. झूठा। मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिखावा  : पुं० [हिं० देखना+आवा (प्रत्य०)] १. दिखलाने की क्रिया या भाव। जैसे—दहेज का दिखावा। 2. झूठा ठाट-बाट। ऊपरी तड़क —भड़क। आडंबर। 3. ऐसा काम जो केवल दूसरों को दिखाने के लिए किया गया हो, पर जिसमें तत्त्व या सार कुछ भी न हो।।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai