लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नाज  : पं० [हिं० अनाज] १. अनाज। अन्न। २. भोजन की सामग्री। खाद्य पदार्थ। पुं० [फा० नाज] १. आकृष्ट करने या लुभाने के लिए दिखाये जानेवाले कोमल हाव-भाव। चोचला। ठसक। नखरा। मुहा०–(किसी के) नाज उठाना=किसी को प्रसन्न रखने के लिए बिना रुष्ट हुए उसके चोचले या नखरे सहना। पद–नाज-अदा, नाज-नखरा। २. किसी की वह देख-रेख जो बहुत दुलार, प्यार, लाड़ या सम्मान से की जाय। जैसे–यह लड़का बहुत नाज (या नाजों) से पाला हुआ है। ३. ऐसा अभिमान या गर्व जो साधारण होने के सिवा प्रशंसनीय या वांछनीय भी हो। जैसे–हमें अपने मुल्क पर नाज है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज-अदा  : स्त्री० [फा०] अंगभंगी। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज-नख़रा  : पुं० [फा०] किसी को आकृष्ट करने के लिए कुछ कुछ मानपूर्वक की जानेवाली मोहक चेष्टाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज़-बरदारी  : स्त्री० [फा०] किसी के चोचले या नखरे सहन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज़नी  : वि० [फा०] सुंदर। स्त्री०=सुंदर स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजबू  : स्त्री० [फा०] मरुआ (पौधा और फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज़रीन  : पुं० बहु० [अ० नाज़िर (=दर्शक) का बहु०, शुद्ध रूप नाजिरीन] उपस्थित दर्शक-गण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजाँ  : वि० [फा० नाजाँ] किसी प्रकार के गुण, विशेषता आदि का अभिमान या गर्व करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजिम  : पुं० [फा० नाज़िम] १. मुसलमानी शासन में किसी प्रदेश या प्रान्त का प्रबन्ध करनेवाला अधिकारी। २. आज-कल कचहरी या न्यायालय के किसी विभाग के लिपिकों आदि का प्रधान अधिकारी। २. मंत्री। सेक्रेटरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजिर  : वि० [अ० नाज़िर] १. देखनेवाला। दर्शक। २. देख-रेख करनेवाला। निरीक्षक। पुं० १. वह जो किसी विभाग के लिपिकों आदि का प्रधान अधिकारी हो। २. मुसलमानी शासन में अन्तःपुर, या महल की रक्षा करनेवाला अधिकारी जो हिजड़ा होता था। ३. नाचने-गानेवाली वेश्याओं का दलाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजिरात  : स्त्री० [हिं० नाज़िर+आत (प्रत्य०)] १. नाजिर का काम, पद या भाव। २. नाजिर का कार्यालय। ३. वह दलाली जो नाजिर को नाचने-गानेवाली वेश्याओं आदि से मिलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजिरीन  : पुं०=नाज़रीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाज़िल  : वि० [अ० नाज़िल] १. जो ऊपर से (अर्थात् ईश्वर की ओर से) नीचे आया या उतरा हो। अवतरित। २. आया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजी  : पुं० [जर० नात्सी] १. जर्मनी का एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल, जो अपने आप को राष्ट्रीय साम्यवादी कहता था, और जिसका पराभव दूसरे महायुद्ध में हुआ था। २. उक्त दल या सदस्य। वि० बहुत ही क्रूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजीवाद  : पुं० [हिं०+स०] यह सिद्धान्त कि जो प्रबल या सबल हों, उन्हीं को राष्ट्र और फलतः संसार का शासन-सूत्र बलपूर्वक अपने हाथों में लेकर चलाना चाहिए। यह सिद्धांत व्यक्ति-स्वातंत्र्य और जनतंत्र का परम विरोधी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजुक  : वि० [फा० नाजुक] [भाव० नजाकत] १. कोमल। सुकुमार। २. पतला। बारीक। महीन। गूढ़ और सूक्ष्म (भाव या विचार)। ४. इतना कोमल कि सहज में टूट-फूट जाय या बिगड़ जाय। ५. (समय) जिसमें अनिष्ट, अपकार, हानि कि विशेष संभावना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजुक-दिमाग  : वि० [फा०+अ०] १. जिसका दिमाग या मस्तिष्क इतना कोमल हो कि अपनी इच्छा, रुचि आदि के विपरीत होनेवाली छोटी-सी बात भी न सह सके। २. बात-बात पर चिड़चिड़ाने या बिगड़नेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजुक-बदन  : वि० [फा०] सुकुमार शरीरवाला। कोमलांग। पुं० १. डोरिए की तरह की एक प्रकार की (पुरानी चाल की) मलमल। २. गुल्लाला नामक पौधे और फूल का एक प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजुक-मिजाज  : वि० [फा०+अ०] १. बहुत ही कोमल और मृदु प्रकृतिवाला। २. दे० ‘नाजुक दिमाग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नाजो  : स्त्री० [फा० नाज] १. चटक-मटक से रहने और नाज-नखरे दिखानेवाली स्त्री। २. कोमल और प्यारी या लाड़ली स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai