लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पोश  : वि० [फा०] (शब्दों के अंत में प्रत्यय के रूप में लगकर) १. छिपाने या ढकनेवाला। जैसे—मेजपोश, तख्तपोश आदि। २. पहननेवाला। जैसे—सफेदपोश। पुं० सामने से हटाने का संकेत जिसका अर्थ है—बचो, हट जाओ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोशाक  : स्त्री० [फा० पोश या पोशिश से उर्दू] १. पहनने के कपड़े। परिधान। २. वे कपड़े जो किसी प्रदेश के रहनेवाले विशेष रूप से पहनते हों। पहनावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोशाका  : पुं० [फा० पोशाकः] १. एक प्रकार का कपड़ा जो गाढ़े से महीन औरतनजेब से मोटा होता है। २. अच्छा या बढ़िया कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोशाकी  : वि० [हिं० पोशाक] पोशाक या पहनावे से संबंध रखनेवाला। स्त्री० वेतन के अतिरिक्त वह धन जो नौकरों को नियमित रूप से अथवा विशिष्ट अवसरों पर अपनी पोशाक या पहनने के कपड़े बनवाने के लिए दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोशीदगी  : स्त्री० [फा०] पोशीदा (छिपा हुआ) होने की अवस्था या भाव। गुप्ति। छिपाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोशीदा  : वि० [फा० पोशीदः] १. ढका या ढाँका हुआ। २. छिपा या छिपाया हुआ। ३. गुप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai