लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
प्रतिहार :
|
पुं० [सं० प्रति√हृ+अण्] [भाव० प्रतिहारत्व, स्त्री० प्रतिहारी] १. प्राचीन काल का एक राजकर्मचारी जो सदा राजाओं के पास रहा करता था और राजाओं के संदेश लोगों तक पहुँचाता था। २. द्वारपाल। दरबान। ३. चोबदार। ४. ऐंद्रजालिक। जादूगर। ५. सामवेद गान का एक अंग। ६. दो दलों या व्यक्तियों में होनेवाली वह सन्धि या समझौता जिसमें यह निश्चय होता है कि पहले हम तुम्हारा अमुक काम कर देते हैं; पर इसके उपरान्त तुम्हे भी हमारा अमुक काम करना पड़ेगा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रतिहारक :
|
पुं० [सं० प्रति√हृ+ण्वुल्—अक] १. इंद्रजाल दिखानेवाला। बाजीगर। २. वह जो प्रतिहार नामक सामक गान करता हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रतिहारत्व :
|
पुं० [सं० प्रतिहार+त्व] ड्योढ़ीदारी। प्रतिहार या द्वारपाल का काम या पद। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रतिहारित :
|
भू० कृ० [सं० प्रति√हृ+णिच्+क्त] जिसका स्वागत किया गया हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रतिहारी (रिन्) :
|
पुं० [सं० प्रति √हृ+णिनि] [स्त्री० प्रतिहारिणी] द्वारपाल। दरबान। स्त्री० वह स्त्री जो प्राचीनकाल में राजाओं के यहाँ प्रतिहार का काम करती थी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रतिहार्य :
|
पुं० [सं० प्रति√हृ+ण्यत्] इंद्रजाल। बाजीगरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai