लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्राधिकार  : पुं० [सं० प्र+अधिकार] १. वह विशिष्ट अधिकार या शक्ति जिसके अनुसार औरों को कुछ करने की आज्ञा या आदेश दिया जा सकता हो, उसका पालन कराया जा सकता हो और महत्त्व की बातों का अंतिम निर्णय किया जा सकता हो (ऑथारिटी) २. वह अधिकार जिससे अनेक प्रकार की ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होती हैं, जिनसे कठिनाइयों, बाधाओं आदि से सहज में बचा जा सकता हो। (प्रिविलेज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राधिकारिक  : वि० [सं० प्राधिकार+ठक्—इक] १. प्राधिकार से संबंध रखने या प्राधिकार के रूप में होनेवाला। २. प्राधिकार से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० प्र-अधिकारिन्, प्रा० स०] १. राज्य, शासन आदि का वह अधिकारी जिसे किसी क्षेत्र या विभाग में अधिकार प्राप्त हों। २. कोई ऐसा व्यक्ति जिसे किसी कार्य या विषय का बहुत अच्छा अनुभव या ज्ञान हो; और इसी लिए जिसका मत साधारणतः सबके लिए मान्य होता हो। (अथॉरिटी, उक्त दोनों अर्थों के लिए)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai