लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोड़ना  : स० [हिं० मुड़ना का स०] १. ऐसा काम करना जिससे कुछ या कोई मुड़े। सामने वाले या सीधे मार्ग से न ले जाकर किसी दिशा में प्रवृत्त करना। जैसे—गाड़ी या घोड़ा दाहिने या बाएँ मोड़ना। मुहावरा—(किसी से) मुँह मोड़ना=विमुख होना। २. आघात करके या दबाव डालकर सीधी चीज किसी तरफ घुमाना या टेढ़ी करना। जैसे—छड़ मोड़ना, छुरी की धार मोड़ना। ३. ऐसी क्रिया करना जिससे किसी सपाट तलवारी वस्तु की परतें लग जाएँ। जैसे—कपड़ा या कागज मोड़ना। ४. किसी को कोई काम करने से रोकना या विरत करना। संयो० क्रि० डालना।—देना ५. कुछ या कोई जिस ओर उन्मुख या प्रवृत्त हो, उधर से हटाकर इधर-उधर करना। जैसे—पीठ मोड़ना, मुँह मोड़ना (देखें ‘पीठ’ और ‘मुँह’ के मुहा०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai