लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यौवन  : पुं० [सं० युवन+अण्] १. युवा या युवती होने की अवस्था या भाव। २. अवस्था वह मध्य भाग जो बाल्यावस्था के उपरांत आरम्भ होता है, और जिसकी समाप्ति पर वृद्धावस्था आती है। जवानी। ३. किसी तत्त्व या वस्तु की वह अवस्था जिसमें वह अपने पूरे ओज, जोर या बाढ़ पर हो। बीच का सर्वोत्तम समय। ४. युवतियों का दल या समूह। ५. दे० ‘जोबन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवन-कंटक  : पुं० [सं० स० त०] मुँहासा जो पुरुषों और स्त्रियों के चेहरे पर युवावस्था में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवन-पिड़का  : पुं० [सं० स० त०] मुँहासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवन-लक्षण  : पुं० [सं० ष० त०] १. स्त्रियों का स्तन जो उनके यौवन का लक्षण है। २. चेहरे पर की चमक। लावण्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवनाधिरूढ़ा  : वि० [सं० यौवन-अधिरूढ़ा, स० त०] युवती। जवान (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवनाश्व  : पुं० [सं० युवनाश्व+अण्] राजा मांधाता का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यौवनिक  : वि० [सं० यौवन+ठक्-इक] यौवन संबंधी। यौवन का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai