लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाखा  : स्त्री० [सं०] १. वृक्षों आदि के तने से इधर-उधर निकले हुए अंग। टहनी। डाल २. किसी मूल वस्तु से इसी रूप में या इसी प्रकार के निकले हुए अंग। जैसे—नदी की शाखा। मुहावरा— (किसी की) शाखाओं का वर्णन करना= (क) गुण, महत्व आदि का वर्णन करना। उदाहरण—शाखा बरनै रावरी द्विजवर ठौरे ठौर।—दीनदयाल। (ख) शाखोच्चार करना। ३. किसी मूल वस्तु के वे अंग जो दूर रहकर भी उसके अधीन और उसके अनुसार काम करता हो। जैसे—किसी दुकान या बैंक की शाखा। (ब्रांच, उक्त सभी अर्थों के लिए)। ४. वेद की संहिताओं के पाठ और क्रम-भेद। किसी विषय या सिद्धान्त के संबंध में एक ही तरह के विचार या मत रखनेवाले लोगों का वर्ग। वर्ग। संप्रदाय। (स्कूल)। ६. ज्ञान या मत से संबंध रखनेवाला किसी विषय की कई भिन्न-भिन्न विचार-प्रणालियों या सिद्धान्तों में से कोई एक (स्कूल)। ७. शरीर के हाथ और पैर नामक अंग। ८. हाथों या पैरों की उँगलियाँ। ९. दरवाजे की चौखट। १॰. घर का किसी ओर निकला हुआ कोना। ११. विभाग। हिस्सा। १२. किसी चीज का किसी प्रकार का अंग या अवयव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखा चंक्रमण  : पुं० [सं० ष० त०] १. एक डाल पर से दूसरी डाल पर कूद कर जाना। २. बिना किसी एक काम को पूरा किये दूसरे काम को हाथ में ले लेना। ३. थोड़ा-थोड़ा करके काम करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखा-वात  : पुं० [सं० ब० स०] हाथ या पैर में होनेवाला वात रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखाचंद्र-न्याय  : पुं० [सं० मध्य० स०] उसी प्रकार मिथ्या बात को सत्य मानने का एक प्रकार का न्याय जैसे शाखा पर चंद्र का होना मान लिया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखानगर  : पुं० [कर्म० स०] उप-नगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखापित्त  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का रोग जिसमें हाथों-पैरों में जलन और सूजन होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखापुर  : पुं० [सं०] उप-नगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखामृग  : पुं० [सं० ष० त०] १. बानर। बंदर। २. गिलहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखायित  : वि० [सं० शाखा+क्यङक्त] शाखाओं से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखारंड  : पुं० [सं०] ऐसा ब्राह्मण जो अपनी वैदिक शाखा को छोड़कर किसी दूसरी वैदिक शाखा का अध्ययन करें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखालंबी  : वि० [सं०] वृक्ष की शाखा में लटकनेवाला। पुं० बंदरों की तरह का एक जंतु जो प्रायः वृक्षों की शाखाओं में लटका रहता है, और अधिक चल-फिर नहीं सकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाखाशिफा  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] पेड़ की वह शाखा जिसने जड़ का रूप धारण कर लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai