लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शूल  : पुं० [सं०√शूल+क] १. बरछे की तरह का एक प्राचीन अस्त्र। विशेष दे० ‘त्रिशूल’। २. बडा, लंबा और नुकीला काँटा। ३. वायु के प्रकोप से पेट या आँतों में होनेवाली एक प्रकार की प्रबल और विकट पीड़ा (काँलिक पेन) ४. किसी नुकीली चीज के चुभने की तरह की शारीरिक पीड़ा। ५. सूली जिस पर प्राचीन काल में लोगों को प्राण दंड दिया जाता था। ६. पीड़ा विशेषतः छाती और पेट में होनेवाली ऐसी पीड़ा जो बरछी की तरह चुभती हुई जान पड़ती है। ७. एक रोग जिसमें रह रहकर उक्त प्रकार की पीड़ा होती है। ८. छड़। सलाख। ९. मृत्यु। मौत। १॰. ज्योतिष में विष्कंभ आदि सत्ताईस योगों के अन्तर्गत नवाँ योग। ११. झंडा। पताका। १२. पोस्ते की पत्तियों की वह तह जो अफीम की चक्की चलाने के समय उसके चारों ओर ऊपर-नीचे लगाई जाती है (बंगाल)। वि०=नुकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-धन्वा (न्वन्)  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-धर  : पुं० [सं० ष० त० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-धरा  : स्त्री० [सं० शूलधर-टाप्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-धारिणी  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-नाशन  : पुं० [सं० शूल√नश्+णिच्-ल्यु-अन०] १. सौवर्चत्य लवण। २. हींग। ३. पुष्कर मूल। ४. वैद्यक में एक प्रकार का चूर्ण जिसका व्यवहार प्रायः शूल रोग में किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-पन्नी  : स्त्री० एक प्रकार की घास, जिसे शूली भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-पाणि  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-स्तूप  : पुं० [सं० उपमि० स०] शूल के आकार-प्रकार का स्तूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल-हंत्री  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] अजवाइन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलक  : पुं० [सं० शूल+कन्] १. पुराणानुसार एक ऋषि का नाम। २. दुष्ट या पाजी घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलकार  : पुं० [सं० शूल√कृ (करना)+अण्, उप० प० स०] पुराणानुसार एक नीच जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलगव  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलगिरि  : पुं० [सं० उपमि० मध्य० स० वा] मदरास राज्य का एक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलग्रह  : पुं० [सं० शूल√ग्रह (रखना)+अच्] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलग्राही (हिन्)  : पुं० [सं० शूल√ग्रह् (रखना)+णिनि] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलघ्नी  : स्त्री० [सं०] सज्जी मिट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलधारी (रिन्)  : पुं० [सं० शूल√धृ (रखना)+णिनि] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलना  : अ० [हि० शूल+ना] १. शूल की तरह गड़ना। २. शूल गडने के समान पीड़ा होना। स० शूल गड़ाना या चुभाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलहस्त  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूला  : स्त्री० [सं० शूल-टाप्] १. वेश्या। रंडी। २. छड़। सलाख। ३. दे० ‘सूली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलांक  : पुं० [सं० ब० स०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलि  : पुं० [सं० शूल-इनि] शिव का एक नाम। स्त्री०=सूली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलिक  : पुं० [सं० शूल+ठन्-इक] १. खरगोश। खरहा। २. वह जो लोगों को शूली पर चढ़ाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलिका  : स्त्री० [सं० शूलिक—टाप्] सीख में गोद कर भूना हुआ मांस। कबाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूलिनी  : स्त्री० [सं० शूलिन्—ङीष्] १. दुर्गा का नाम। २. नागवल्ली। पान। ३. पुत्रदात्री नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूली (लिन्)  : वि० [सं० शूल+इनि] शूल रोग से ग्रस्त। पुं० १. शिव। २. एक नरक। ३. खरगोश। स्त्री०=सूली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल्य  : पुं० [सं० शूल+यत्]=शूलिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल्यपाक  : वि० [सं० ब० स०] सीख पर पकाया हुआ। पुं० कबाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूल्यवाण  : पुं० [सं० ब० स०] भूतयोनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai