लोगों की राय

लेखक:

डॉ. विजयानन्द

डॉ. विजयानन्द

(मूल नाम - बिजेन्द्र प्रताप तिवारी)
माता - स्वर्गीया श्रीमती मालती तिवारी
पिता - श्री रमाकान्त तिवारी
जन्म - द्वादशी, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, संवत-2017 वि.,
    01, जुलाई,1960 ई0
जन्म स्थान - वाराणसी मंडल के अंतर्गत, गाजीपुर जनपद, उ. प्र.।
शैक्षिक योग्यता - संपादन विशारद, साहित्यरत्न, परास्नातक विद्यावारिधि, विद्यासागर (पीएच-डी, डी.लिट. मानद) आदि की उपाधियां।
कार्यक्षेत्र - विभिन्न संस्थाओं में सचिव, महामंत्री, निदेशक-रिसर्च फाउंडेशन, सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, का. अध्यक्ष-अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज, पूर्व अध्यक्ष-काशी प्रांत, वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष-अखिल भारतीय हिन्दी महासभा, विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली।
विधाएं - कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, लघुकथा, आत्मकथा, आलोचना, समीक्षा, पत्र, संस्मरण, साक्षात्कार, बाल साहित्य, संपादन आदि।
साहित्यिक उपलब्धियां - हिंदी साहित्य की लगभग सभी विधाओं में 53 मौलिक तथा अनुदित,संपादित कुल 81 पुस्तकें प्रकाशित। कई साहित्यिक संस्थाओं का संचालन। ‘वैश्विक साहित्य’ त्रैमासिक का लगभग 19 वर्षों तक लगातार संपादन। अमेरिका के राम काव्य पीयूष, कृष्ण काव्य पीयूष सहित अनेक देशों के संग्रहों में रचनाएं प्रकाशित।
प्रकाशित कृतियां -संबोधन (काव्य संग्रह), शिवा-शौर्य (खंडकाव्य), समरभूमि, श्रीकृष्ण चरित (महाकाव्य), अंधेरे के खिलाफ, हरिओम तथा अन्य कहानियां (कहानी संग्रह), अकिंचन, धर्मचक्र (एकांकी संग्रह), दानवीर कर्ण, वनवासिनी सीता (नाटक), पितामह भीष्म, उबलता लहू, नेह निर्झर, लाजो (उपन्यास), समय की सलीब पर-दो भाग (आत्मकथा), साहित्यकारों से साक्षात्कार, आलोचना का द्वंद्व और समीक्षा (आलोचना), प्यारा भारत, नन्हें मुन्ने गीत, देश हमारा, स्वतंत्रता के अमर शहीद, अपना गांव (बाल साहित्य) आदि।
विशेष - भारत के कई विश्वविद्यालयों में एम.फिल, पी.एचडी. का शोधकार्य हो चुका/चल रहा है। अमेरिकन रिसर्च इंस्टीट्यूट के दो बार सलाहकार आदि।
पुरस्कार/सम्मान - भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार सहित, देश विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत, यथा- अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पुरस्कार (मऊ, आजमगढ़), शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार (इलाहाबाद), सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का सम्मान, मोहन राकेश नाटक पुरस्कार, बाल साहित्य सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ), भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान (हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज), हिंदी अकादमी, मुंबई का शिक्षारत्न सम्मान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, अखिल भारतीय हिंदी महासभा, विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, विधान भवन, लखनऊ का पराग पुरस्कार आदि सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा कई दर्जन सम्मान एवं पुरस्कार।
सम्पर्क -
राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय संस्कृति एवं साहित्य संस्थान,
केंद्रीय विद्यापीठ मार्ग, हवेलिया, प्रतिष्ठानपुर (झूंसी),
प्रयागराज -211019, उत्तर प्रदेश, भारत।
दूरवार्ता - 09335138382   ईमेल - 33vijayanand@gmail.com

 

समय की सलीब पर - 2

डॉ. विजयानन्द

मूल्य: Rs. 395

आत्मकथात्मक उपन्यास

  आगे...

 

   1 पुस्तकें हैं|