लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...

नेटाल इंडियन कांग्रेस


वकालत को धंधा मेरे लिए गौण वस्तु थी और सदा गौण ही रही। नेटाल में अपने निवासको सार्थक करने के लिए तो मुझे सार्वजनिक काम में तन्मय हो जाना था। भारतीय मताधिकार प्रतिबंधक कानून के विरुद्ध केवल प्रार्थना-पत्र भेजकर हीबैठा नहीं जा सकता था। उसके बारे में आन्दोलन चलते रहने से ही अपनिवेश-मंत्री पर उसका असर पड सकता था। इसके लिए एक संस्था की स्थापनाकरना आवश्यक मालूम हुआ। इस सम्बन्ध में मैंने अब्दुल्ला सेठ से सलाह कीस दूसरे साथियों से मिला, और हमने एक सार्वजनिक संस्था खड़ी करने का निश्चयकिया ष

उसके नामकरण में थोड़ धर्म-संकट था। इस संस्था को किसी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं करना था। मैं जानता था कि कांग्रेस का नामकंज्रवेटिव ( पुराणपंथी) पक्ष में अप्रिय था। पर कांग्रेस हिन्दुस्तान का प्राण थी। उसकी शक्ति तो बढ़नी ही चाहिये। उस नाम को छिपाने में अथवाअपनाते हुए संकोच करने में नामर्दी की गंध आती थी। अतएव मैंने अपनी दलीले पेश करके संस्था का नाम 'कांग्रेस' ही रखने का सुझाव दिया, और सन् 1894 केमई महीने की 22 तारीख को नेटाल इंडियन कांग्रेस का जन्म हुआ।

दादा अब्दुल्ला ऊपरवाला बड़ा कमरा भर गया था। लोगों ने इस संस्था का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उसका विधान सादा रखा था। चन्दा भारी था। हर महीने कम-से-कम पाँच शिलिंग देने वाला ही उसका सदस्य बन सकता था। धनीव्यापारियों के रिझा कर उनसे अधिक-से-अधिक जिनता लिया जा सके, लेने का निश्चय हुआ। अब्दुल्ला सेठ से महीने के दो पौंड लिखवाये। दूसरे भी सज्जनोंसे इतने ही लिखवाये। मैंने सोचा कि मुझे तो संकोच करना ही नहीं चाहिये, इसलिए मैंने महीने का एक पौंड लिखाया। मेरे लिए यह कुछ बड़ी रकम थी। परमैंने सोचा कि अगर मेरा खर्च चलने वाला हो, तो मेरे लिए हर महीने एक पौंड देना अधिक नहीं होगा। ईश्वर ने मेरी गाड़ी चला दी। एक पौंड देने वालो कीसंख्या काफी रही। दस शिलिंगवाले उनसे भी अधिक। इसके अलावा, सदस्य बने बिना कोई अपनी इच्छा से भेंट के रुप में जो कुछ भी दे सो स्वीकार करना था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book