लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


सेठ अम्बालाल और उनकीधर्मपत्नी दोनों नड़ियाद आये। साथियो से चर्चा करने के बाद वे अत्यन्त सावधानी के साथ मुझे मिर्जापुर वाले अपने बंगले पर ले गये। इतनी बात तोमैं अवश्य कह सकता हूँ कि अपनी बीमारी में मुझे तो निर्मल और निष्काम सेवा प्राप्त हुई, उससे अधिक सेवा कोई पा नहीं सकता। मुझे हलका बुखार रहने लगा।मेरा शरीर क्षीण होता गया। बीमारी लम्बे समय तक चलेगी, शायद मैं बिछौने से उठ नहीं सकूँगा, ऐसा भी एक विचार मन में पैदा हुआ। अम्बालाल सेठ के बंगलेमें प्रेम से धिरा होने के पर भी मैं अशान्त हो उठा और वे मुझे आश्रम ले गये। मेरा अतिशय आग्रह देखकर वे मुझे आश्रम ले गये।

मैं अभी आश्रम में पीड़ा भोग ही रहा था कि इतने में वल्लभभाई समाचार लाये किजर्मनी पूरी तरह हार चुका है और कमिश्नर में कहलवाया है कि और रंगरूटो भरती करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह सुनकर भरती की चिन्ता से मैं मुक्तहुआ और मुझे शान्ति मिली।

उन दिनो मैं जल का उपचार करता था और उससे शरीर टिका हुआ था। पीड़ शान्त हो गयी थी, किन्तु किसी भी उपाय सेपुष्ट नहीं हो रहा था। वैद्य मित्र और डॉक्टर मित्र अनेक प्रकार की सलाह देते थे, पर मैं किसी तरह दवा पीने को तैयार नहीं हुआ। दो-तीन मित्रों नेसलाह दी कि दूध लेने में आपत्ति हो, तो माँस का शोरवा लेना चाहिये और औषधि के रूप में माँसादि चाहे जो वस्तु ली जा सकती है। इसके समर्थन मेंउन्होंने आयुर्वेद के प्रमाण दिये। एक ने अंड़े लेने की सिफारिस की। लेकिन मैं इनमे से किसी भी सलाह को स्वीकार न कर सका। मेरा उत्तर एक ही था।नहीं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book