|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
160 पाठक हैं |
||||||
my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...
खाद्याखाद्य का निर्णय मेरे लिए केवल शास्त्रो के श्लोकोपर अवलंबित नहीं था, बल्कि मेरे जीवन के साथ वह स्वतन्त्र रीति से जूड़ा हुआ था। चाहे जो चीज खाकर और चाहे जैसा उपचार करके जीने का मुझे तनिक लोभन था। जिस धर्म का आचरण मैंने अपने पुत्रो के लिए किया, स्त्री के लिए किया, स्नेहियो के लिए किया, उस धर्म का त्याग मैं अपने लिए कैसे करता?
इस प्रकार मुझे अपनी इस लम्बी और जीवन की सबसे पहले इतनी बड़ी बीमारी मेंधर्म का निरीक्षण करने और उसे कसौटी पर चढाने का अलभ्य लाभ मिला। एक रात तो मैंने बिल्कुल ही आशा छोड़ दी थी। मुझे ऐसा भास हुआ कि अब मृत्यु समीपही है। श्री अनसूयाबहन को खबर भिजवायी। वे आयी। वल्लभभाई आये। डॉक्टर कानूगा आये। डॉ. कानूगा ने मेरी नाड़ी देखी और कहा, 'मैं खुद तो मरने केकोई चिह्न देख नहीं रहा हूँ। नाड़ी साफ है। केवल कमजोरी के कारण आपके मन में घबराहट है।' लेकिन मेरा मन न माना। रात तो बीती। किन्तु उस रात मैंशायद ही सो सका होउँगा।
सवेरा हुआ। मौत न आयी। फिर भी उस समय जीने की आशा न बाँध सका और यह समझकर कि मृत्यु समीप है, जितनी देर बन सकेउतनी देर तक साथियो से गीतापाठ सुनने में लगा रहा। कामकाज करने की कोई शक्ति रही ही नहीं थी। पढ़ने जितनी शक्ति भी नहीं रह गयी थी। किसी के साथबात करने की भी इच्छा न होती थी। थोड़ी बात करके दिमाग थक जाता था। इस कारण जीने में कोई रस न रह गया था। जीने के लिए जीना मुझे कभी पसंद पड़ाही नहीं। बिना कुछ कामकाज किये साथियो की सेवा लेकर क्षीण हो रहे शरीर को टिकाये रखने में मुझे भारी उकताहट मालूम होती थी।
|
|||||










