लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...


यों मैं मौतकी राह देखता बैठा था। इतने में डॉ. तलवरकर एक विचित्र प्राणी तो लेकर आये। वे महाराष्ट्री है। हिन्दुस्तान उन्हें पहचानता नहीं। मैं उन्हेंदेखकर समझ सका था कि वे मेरी ही तरह 'चक्रम' है। वे अपने उपचार का प्रयोग मुझ पर करने के लिए आये थे। उन्हें डॉ. तलवरकर अपनी सिफारिश के साथ मेरेपास लाये थे। उन्होंने ग्रांट मेंडिकल कॉलेज में डॉकटरी का अध्ययन किया था, पर वे डिग्री नहीं पा सके थे। बाद में मालूम हुआ कि वे ब्रह्मसमाजीहै। नाम उनका केलकर है। बड़े स्वतंत्र स्वभाव के है। वे बरफ के उपचार के बड़े हिमायती है। मेरी बीमारी की बात सुनकर जिस दिन वे मुझ पर बरफ का अपनाउपचार आजमाने के लिए आये, उसी दिन से हम उन्हें 'आइस डॉक्टर' के उपनाम से पहचानते है। उपने विचारो के विषय में वे अत्यन्त आग्रही है। उनका विश्वासहै कि उन्होंने डिग्रीधारी डॉक्टरो से भी कुछ अधिक खोजे की है। अपना यह विश्वास वे मुझ में पैदा नहीं कर सके, यह उनक और मेरे दोनों के लिए दुःखकी बात रही है। मैं एक हद तक उनके उपचारो में विश्वास करता हूँ। पर मेराख्याल है कि कुछ अनुमानो तक पहुँचने में उन्होंने जल्दी की है।

पर उनकी खोजे योग्य हो अथवा अयोग्य, मैंने उन्हें अपने शरीर पर प्रयोग करनेदिये। मुझे बाह्य उपचारो से स्वस्थ होना अच्छा लगता था, सो भी बरफ अर्थात् पानी के। अतएव उन्होंने मेरे सारे शरीर पर बरफ घिसनी शुरू की। इस इलाज सेजितने परिणाम की आशा वे लगाये हुए थे, उतना परिणाम तो मेरे सम्बन्ध में नहीं निकला। फिर भी मैं, जो रोज मौत की राह देखा करता था, अब मरने के बदलेकुछ जीने की आशा रखने लगा। मुझे कुछ उत्साह पैदा हुआ। मन के उत्साह के साथ मैंने शरीर में भी कुछ उत्साह का अनुभव किया। मैं कुछ अधिक खाने लगा। रोजपाँच-दस मिनट धूमने लगा। अब उन्होंने सुझाया, 'अगर आप अंड़े का रस पीये, तो आप में जितनी शक्ति आयी है उससे अधिक शक्ति आने की गारंटी मैं दे सकताहूँ। अंड़े दूध के समान ही निर्दोष है। वे माँस तो हरगिज नहीं है। हरएक अंड़े में से बच्चा पैदा होता ही है, ऐसा कोई नियम नहीं है। जिनसे बच्चेपैदा होते ही नहीं ऐसे निर्जीव अंड़े भी काम में लाये जाते है, इसे मैं आपके सामने सिद्ध कर सकता हूँ।' पर मैं ऐसे निर्जीव अंड़े लेने को भीतैयार न हुआ। फिर भी मेरी गाड़ी कुछ आगे बढ़ी और मैं आसपास के कामों में थोड़ा-थोड़ा रस लेने लगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book