लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :390
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1530
आईएसबीएन :9788128812453

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

160 पाठक हैं

my experiment with truth का हिन्दी रूपान्तरण (अनुवादक - महाबीरप्रसाद पोद्दार)...

खादी का जन्म


मुझे याद नहींपड़ता कि सन् 1908 तक मैंने चरखा या करधा कहीं देखा हो। फिर भी मैंने 'हिन्द स्वराज' में यह माना था कि चरखे के जरिये हिन्दुस्तान की कंगालियतमिट सकती है। और यह तो सबके समझ सकने जैसी बात है कि जिस रास्ते भुखमरी मिटेगी उसी रास्ते स्वराज्य मिलेगा। सन् 1915 में मैं दक्षिण अफ्रीका सेहिन्दुस्तान वापस आया, तब भी मैंने चरखे के दर्शन नहीं किये थे। आश्रम के खुलते ही उसमें करधा शुरू किया था। करधा शुरू किया था। करधा शुरू करने मेंभी मुझे बड़ी मुश्किल का सामना करना पडा। हम सब अनजान थे, अतएव करधे के मिल जाने भर से करधा चल नहीं सकता था। आश्रम में हम सब कलम चलाने वाले याव्यापार करना जाननेवाले लोग इकट्ठा हुए थे, हममे कोई कारीगर नहीं था। इसलिए करधा प्राप्त करने के बाद बुनना सिखानेवाले की आवश्यकता पड़ी।कोठियावाड़ और पालनपूर से करधा मिला और एक सिखाने वाला आया। उसने अपना पूरा हुनर नहीं बताया। परन्तु मगनलाल गाँधी शुरू किये हुए काम को जल्दीछोडनेवाले न थे। उनके हाथ में कारीगरी तो थी ही। इसलिए उन्होंने बुनने की कला पूरी तरह समझ ली और फिर आश्रम में एक के बाद एक नये-नये बुनने वालेतैयार हुए।

हमे तो अब अपने कपड़े तैयार करके पहनने थे। इसलिए आश्रमवासियो ने मिल के कपड़े पहनना बन्द किया और यह निश्यच किया कि वेहाथ-करधे पर देशी मिल के सूत का बुना हुआ कपड़ा पहनेगे। ऐसा करने से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला। हिन्दुस्तान के बुनकारो के जीवन की, उनकी आमदनीकी, सूत प्राप्त करने में होने वाली उनकी कठिनाई की, इसमे वे किस प्रकार ठगे जाते थे और आखिर किस प्रकार दिन-दिन कर्जदार होते जाते थे, इस सबकीजानकारी हमे मिली। हम स्वयं अपना सब कपड़ा तुरन्त बुन सके, ऐसी स्थिति तो थी ही नहीं। कारण से बाहर के बुनकरो से हमे अपनी आवश्यकता का कपड़ा बुनवालेना पडता था। देशी मिल के सूत का हाथ से बुना कपड़ा झट मिलता नहीं था। बुनकर सारा अच्छा कपड़ा विलायती सूत का ही बुनते थे, क्योंकि हमारी मिलेसूत कातती नहीं थी। आज भी वे महीन सूत अपेक्षाकृत कम ही कातती है, बहुत महीन तो कात ही नहीं सकती। बडे प्रयत्न के बाद कुछ बुनकर हाथ लगे,जिन्होने देशी सूत का कपडा बुन देने की मेंहरबानी की।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book