लोगों की राय

इतिहास और राजनीति >> ताजमहल मन्दिर भवन है

ताजमहल मन्दिर भवन है

पुरुषोत्तम नागेश ओक

प्रकाशक : हिन्दी साहित्य सदन प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :270
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 15322
आईएसबीएन :9788188388714

Like this Hindi book 0

पी एन ओक की शोघपूर्ण रचना जिसने इतिहास-जगत में तहलका मचा दिया...


५. संगमरमर के भवन तथा उद्यान से सटी सामने की ओर एक लाल पत्थरों की दीवार है। ज्यों ही कोई ताजमहल की ओर उन्मुख होता है, बाईं ओर लाल पत्थर की दीवार में एक बहुमंजिला कुआँ है जिसकी प्रत्येक मंजिल में कक्ष बने हैं। कुएँ के ये कक्ष प्रासाद का कोष रखने के काम में आते थे। यदि वहाँ के निवासियों को अकस्मात् कोई शत्रु आ दबोचे तो सम्पत्ति को कुएँ में डालने में सुविधा रहे। डाकू और लुटेरे, जो कुएँ के संकीर्ण निकासों और घुमावों को पार कर सहज ही कोष नहीं पा सकते थे इसलिए सामान्य स्थिति में उसे सुरक्षित रखने के लिए कुओं में रखा जाता था।

६. लाल पत्थर की दीवार के साथ दूर तक संगमरमर भवन के सामने लम्बे महराबदार बराण्डे हैं।

७. जब हम संगमरमर के ताजमहल को मुख्य द्वार की ओर से दूर से देखते हैं तो दाईं ओर लाल पत्थर की दीवार के बाहर अनेक कमरों से युक्त विशाल प्रांगण दिखाई देता है।

८. उद्यान के बाहर अनेक महराबदार वराण्डों तथा अनेक कमरों से युक्त विशाल प्रांगण है। इस विशाल प्रांगण का उपयोग उन राजकीय अतिथियों के स्वागत के लिए होता था जो अपने अनेक नौकर-चाकरों तथा सुरक्षा-सैनिकों के साथ आया करते थे। इसी प्रांगण में अंग-रक्षकों तथा सैनिकों से घिरे दरबारी, राजकुमार और शासक बाग से होकर ताजमहल में प्रवेश करने वाले प्रमुख अतिथि के सम्मान में पंक्तिबद्ध खड़े होते थे।

९. लाल पत्थर की दीवार के बाहर अंगरक्षकों, सचिवों, राजकुमारों और शासकों के निकट सम्बन्धियों के लिए अनेक कक्ष विद्यमान हैं।

१०. लाल पत्थर की दीवार के पूर्व की ओर दो ऊँचे बुर्ज हैं जिनके अनेक मंजिलों में अनेक कक्ष बने हैं। आजकल इस बुर्ज के चारों ओर गंदी नालियों का पानी बहता है जिससे कालान्तर में इसकी नींव खराब होने की सम्भावना है।

११. उद्यान के बाहर लाल पत्थर के प्रांगण में अश्वारोहियों तथा उनके सहायकों के लिए सैकड़ों कक्ष और अश्वशालाएं हैं।

१२. इस प्रासाद परिसर के चारों ओर बहुत सुन्दरता से बनी दूकानों की पंक्तियां हैं, जिन्हें टैवर्नियर ने 'तासी मकान' के रूप में वर्णन किया है।

00

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्राक्कथन
  2. पूर्ववृत्त के पुनर्परीक्षण की आवश्यकता
  3. शाहजहाँ के बादशाहनामे को स्वीकारोक्ति
  4. टैवर्नियर का साक्ष्य
  5. औरंगजेब का पत्र तथा सद्य:सम्पन्न उत्खनन
  6. पीटर मुण्डी का साक्ष्य
  7. शाहजहाँ-सम्बन्धी गल्पों का ताजा उदाहरण
  8. एक अन्य भ्रान्त विवरण
  9. विश्व ज्ञान-कोश के उदाहरण
  10. बादशाहनामे का विवेचन
  11. ताजमहल की निर्माण-अवधि
  12. ताजमहल की लागत
  13. ताजमहल के आकार-प्रकार का निर्माता कौन?
  14. ताजमहल का निर्माण हिन्दू वास्तुशिल्प के अनुसार
  15. शाहजहाँ भावुकता-शून्य था
  16. शाहजहाँ का शासनकाल न स्वर्णिम न शान्तिमय
  17. बाबर ताजमहल में रहा था
  18. मध्ययुगीन मुस्लिम इतिहास का असत्य
  19. ताज की रानी
  20. प्राचीन हिन्दू ताजप्रासाद यथावत् विद्यमान
  21. ताजमहल के आयाम प्रासादिक हैं
  22. उत्कीर्ण शिला-लेख
  23. ताजमहल सम्भावित मन्दिर प्रासाद
  24. प्रख्यात मयूर-सिंहासन हिन्दू कलाकृति
  25. दन्तकथा की असंगतियाँ
  26. साक्ष्यों का संतुलन-पत्र
  27. आनुसंधानिक प्रक्रिया
  28. कुछ स्पष्टीकरण
  29. कुछ फोटोग्राफ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book