लोगों की राय

इतिहास और राजनीति >> ताजमहल मन्दिर भवन है

ताजमहल मन्दिर भवन है

पुरुषोत्तम नागेश ओक

प्रकाशक : हिन्दी साहित्य सदन प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :270
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 15322
आईएसबीएन :9788188388714

Like this Hindi book 0

पी एन ओक की शोघपूर्ण रचना जिसने इतिहास-जगत में तहलका मचा दिया...


४१. शासन के बाईसवें वर्ष फारसियों ने कन्दहार पर चढ़ाई कर दी। उन प्रदेशों की सुरक्षा के लिए शाही सेना भेजी गई, किन्तु लम्बी और निराशाजनक लड़ाई के उपरान्त बस्त और कन्दहार हार गए।

४२. शासन के २३वें वर्ष में गज़नी के प्रदेशों की जनता ने शाहजहाँ की फौजों द्वारा उनकी फसलों को पूर्णतया नष्ट कर दिए जाने और सम्पत्ति के लूट लिए जाने की शिकायत की।

४३. शासन के पच्चीसवें वर्ष में तिब्बत में विद्गोह से वह प्रदेश हाथ से निकल गया। कंदहार को पुनः हथियाने के लिए बहुत बड़ी सेना भी भेजी गई।

४४. कन्दहार पर अधिकार की लड़ाई शासन के छब्बीसवें तथा सत्ताईसवें वर्ष भी चलती रही।

४५. शासन के अट्ठाईसवें वर्ष अल्लामी को चित्तौड़ को ध्वस्त करने और राणा को पराभूत करने का आदेश हुआ।

४६. शासन के उन्तीसवें वर्ष गोलकुण्डा और हैदराबाद पर अधिकार का अभियान छेड़ा गया।

४७. शासन के तीसवें वर्ष शाहजहाँ ने अपने पुत्र औरंगजेब को बीजापुर के विरुद्ध अभियान का आदेश दिया।

४८. इस अवधि में जो शाहजहाँ के कठिनाईपूर्ण शासन का अन्तिम समय था, शाही सेना को अत्यन्त दुर्दमनीय शत्रु राजा जसवन्तसिंह का भी सामना करना पड़ा।

निरन्तर चलनेवाले युद्धों, विद्रोहों और लूट-खसोट के परिणामस्वरूप उत्पादक क्रिया-कलापों में अस्थिरता तथा उपज के विनाश के कारण शाहजहाँ की असहाय प्रजा को तीव्र निराशा का सामना करना पड़ा। उनको किन भयंकरताओं एवं शून्यताओं का सामना करना पड़ा उसका एक उदाहरण यहाँ प्रस्तुत है।

यह विवरण शब्दश: शाहजहाँ के दरबारी इतिहास-लेखक मुल्ला अब्दुल हमीद लाहौरी के बादशाहनामे से लिया गया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्राक्कथन
  2. पूर्ववृत्त के पुनर्परीक्षण की आवश्यकता
  3. शाहजहाँ के बादशाहनामे को स्वीकारोक्ति
  4. टैवर्नियर का साक्ष्य
  5. औरंगजेब का पत्र तथा सद्य:सम्पन्न उत्खनन
  6. पीटर मुण्डी का साक्ष्य
  7. शाहजहाँ-सम्बन्धी गल्पों का ताजा उदाहरण
  8. एक अन्य भ्रान्त विवरण
  9. विश्व ज्ञान-कोश के उदाहरण
  10. बादशाहनामे का विवेचन
  11. ताजमहल की निर्माण-अवधि
  12. ताजमहल की लागत
  13. ताजमहल के आकार-प्रकार का निर्माता कौन?
  14. ताजमहल का निर्माण हिन्दू वास्तुशिल्प के अनुसार
  15. शाहजहाँ भावुकता-शून्य था
  16. शाहजहाँ का शासनकाल न स्वर्णिम न शान्तिमय
  17. बाबर ताजमहल में रहा था
  18. मध्ययुगीन मुस्लिम इतिहास का असत्य
  19. ताज की रानी
  20. प्राचीन हिन्दू ताजप्रासाद यथावत् विद्यमान
  21. ताजमहल के आयाम प्रासादिक हैं
  22. उत्कीर्ण शिला-लेख
  23. ताजमहल सम्भावित मन्दिर प्रासाद
  24. प्रख्यात मयूर-सिंहासन हिन्दू कलाकृति
  25. दन्तकथा की असंगतियाँ
  26. साक्ष्यों का संतुलन-पत्र
  27. आनुसंधानिक प्रक्रिया
  28. कुछ स्पष्टीकरण
  29. कुछ फोटोग्राफ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book