लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :41
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 372
आईएसबीएन :00-000-00

Like this Hindi book 0

लोगो की आकृति देखकर उनका स्वभाव पहचानना मनोरंजक तो होता ही है, परंतु इससे अधिक यह अनुभव आपको अन्य लोगों से सही व्यवहार करने में काम आता है।


निस्संदेह चेहरा मनुष्य की आन्तरिक स्थिति को दर्पण के समान दिखा देता है। आवश्यकता इस बात की है कि उसे देखने और समझने योग्य ज्योति आँखों में हो। इस पुस्तक में चेहरे के हाल, भँवें, मस्तक, कान, नाक, दाँत, ठुड्डी, मुँह तथा आँखों के सम्बन्ध में हम लिखेंगे। हस्त रेखा, छाती, हाथ, पाँव, कमर, पीठ आदि अंगों के बारे में शीघ्र ही एक अलग पुस्तक प्रकाशित करेंगे।

किसी हाट बाजार में बैठी हुई सुस्ताती हुई रूपवती नवयुवती के समीप खड़े होइए और देखते रहिए कि उधर से निकलने वाले लोगों की किस प्रकार की दृष्टि उस पर पड़ती है। स्त्री, पुरुष, बालक, वृद्ध, बालिका की दृष्टि उस युवती पर जायगी पर उनमें एक-दूसरे की अपेक्षा बहुत अन्तर होगा। किसी की दृष्टि में वासना, किसी की में कामुकता, किसी में स्नेह, किसी में भूख, किसी में लालच, किसी में कुढ़न, किसी में तिरस्कार, किसी में वैराग्य, किसी में घृणा भरी हुई भावना आपको दिखाई देगी।

यह विभिन्नताएँ बताती हैं कि उन देखने वालों में से किस-किस का कैसा स्वभाव है। विगत जीवन में इस प्रकार की किसी युवती से जिसे जैसा वास्ता पड़ा होगा उसकी वैसी ही अनुभूति जागृत होगी। जिस वृद्धा को अपनी इतनी ही बड़ी ऐसी ही पुत्री का वियोग सहना पड़ा होगा उसके नेत्रों में इस अज्ञात युवती के प्रति भी वात्सल्य भाव उमड़ आवेगा। देखने वाला जान सकता है। भूत यह कि इस वृद्धा को इस प्रकार की कोई लड़की कभी प्यारी रही है, वर्तमान यह कि अब उसका वियोग इसे सहना पड़ रहा है। यह तो एक सामयिक घटना हुई, किसी घटना का कोई जोरदार प्रभाव पड़े तेा उसके संस्कार गहरे उतर जाते हैं और वे किसी साधारण समय में भी नेत्र आदि अंगों में जमे हुए भाव अन्य लक्षणों को देखकर पहचाने जा रहे हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. चेहरा, आन्तरिक स्थिति का दर्पण है
  2. आकृति विज्ञान का यही आधार है
  3. बाल
  4. नेत्र
  5. भौंहें
  6. नाक
  7. दाँत
  8. होंठ
  9. गर्दन
  10. कान
  11. मस्तक
  12. गाल
  13. कंधे
  14. पीठ
  15. छाती
  16. पेट
  17. बाहें
  18. रहन-सहन

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai