लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> महिला जागृति अभियान

महिला जागृति अभियान

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :32
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 4231
आईएसबीएन :0000

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

430 पाठक हैं

महिला जागृति अभियान...

नई शताब्दी-न्यारी शताब्दी


अंधकार युग से उभरकर अनेक सत्पवृत्तियों की तरह नारी भी अब नए सिरे से अपने वर्चस्व का परिचय देनेके लिए ऊपर आ रही है। इसे कल्पना या संभावना नहीं, वरन सुनिश्चित भवितव्यता ही समझना चाहिए।

विदेशों में यह क्रम पहले से ही चल पड़ा है। समुन्नत देशों में नारी का प्रवेश उन सभीक्षेत्रों में है, जिनमें कि पुरुष अपने पुरुषार्थ का परिचय देते रहे हैं। अमेरिका, जापान, जर्मनी, रूस आदि की महिलाएँ राजनीति से लेकर वैज्ञानिक औरआर्थिक क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य कर रही हैं। इनकी समाजसेवा भी ऐसी

है, जिसके लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा सकती है। मांटेसरी की शिक्षा क्रांति,फ्लोरेंस नाइटिंगेल का रेडक्रॉस आंदोलन, मैडम क्यूरी के वैज्ञानिक अनुसंधान, मदर टेरेसा की दरिद्रों के प्रति करुणा व मेरी स्टोप कापरिवार-नियोजन कार्यक्रम ऐसी उपलब्धियाँ हैं, जिनका चिरकाल तक भावभरा स्मरण होता रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में इंदिरा गांधी, गोल्डामायर,माग्रेरेट थेचर, भंडार नायके, कोरा एक्वीनो आदि का नाम हर किसी की जवान पर रहा है। बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान में हेरोइन तस्करों के विरुद्ध अपनेढंग की जंग छेड़ी। जापान में तो कमाल ही हुआ है। वहाँ की एक महिला टाकोका डोई ने जनमानस पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि पहले टोकियो असेंबली के चुनाव मेंतथा उसके बाद पूरे जापान के चुनावों में महिला प्रधान प्रजातांत्रिक पार्टी को बहुमत दिलाकर ही छोड़ा। संसार भर में महिलाएँ अपने वर्चस्व केऐसे प्रमाण-परिचय दे रही हैं, जिन्हें देखते हुए उन पर किसी भी प्रकार पिछड़ेपन का आरोप नहीं लगाया जा सकता।

यह सब गत शताब्दी में संभव हुआ है। अब, इस उभार में और अधिक उफान आने की पूरी-पूरीसंभावना है। इसके लक्षण भी पग-पग पर प्रमाणों के साथ सामने आ रहे हैं। उदाहरण के लिए भारत के एक छोटे प्रांत केरल को लिया जा सकता है। वहाँ कीलड़कियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रगामी होकर भारत के अन्य सभी क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है। स्कूल में प्रवेश पाने के बाद ग्रेजुएटहोने से पूर्व कोई पढ़ाई बंद नहीं करतीं, वरन आगे भी अनेकानेक क्षेत्रों में योग्यता बढ़ाने का क्रम यथावत् बनाए रखती हैं। महिलाओं ने आग्रहपूर्वकसरकार से यह कानून पास कराया है कि २६-२७ वर्ष से कम की महिला और २९ वर्ष से कम आयु का कोई पुरुष शादी न कर सके। इन प्रयासों के तीन सत्परिणामसामने आए हैं-एक तो यह कि प्रगति-पथ में पग-पग पर रोड़ा अटकाने वाली जनसंख्या-वृद्धि संतोषजनक ढंग से रुक गई है। दूसरे, वहाँ के शिक्षितों नेदेश-विदेश में आजीविका पाने में आश्चर्यजनक सफलता पाई है। तीसरे, प्रदेश की समृद्धि में संतोषजनक अभिवृद्धि हुई है। फलतः सरकार ने जनता कोखाद्य-पदार्थों की कीमतों में असाधारण छूट दी है। अपराधों की संख्या नाममात्र को रह गई है। इन सभी बातों में नारी समाज के निजी उत्साह नेप्रमुख भूमिका निभाई है। यों पुरुषों ने भी उनके मार्ग में कोई बड़ा अवरोध खड़ा नहीं किया है। केरल की एक महिला तो अमेरिकी नौसेना विभाग में बड़े ऊँचेपद पर रही है।

यह गत शताब्दी में हुई नारी-प्रगति की हलकी-सी झलक मात्र है। यदि विश्व-भ्रमण पर निकलाजाए तो प्रतीत होगा कि अनेक देशों या क्षेत्रों में इस संदर्भ में नया उत्साह उभरा है और नारी-प्रगति को देखते हुए यह निष्कर्ष निकलता है कि यहहवा आगे भी रुकने वाली नहीं है और वह लक्ष्य पूरा होकर रहेगा, जिसमें नर और नारी एक समान का उद्घोष किया गया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai