लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :48
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 4258
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

59 पाठक हैं

धर्म और अधर्म पर आधारित पुस्तक....



मध्यम मार्ग


यात्रा का नियम है कि मध्यम वृत्ति से कदम उठाये जाँय, मामूली बीच की चाल से चला जाय। बहुत हीधीरे-धीरे चलना तथा अत्यन्त तेजी से भागकर चलना यह दोनों ही स्थितियाँ हानिकारक हैं। बहुत धीरे चलने से यात्रा का क्रम रुक जाता है और नानाप्रकार के दोष उत्पन्न हो जाते हैं। शरीर को परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि कोई व्यक्ति गद्दे-तकिया पर पड़ा-पड़ा समय बिताये तो नाड़ियाँ निर्बल होजायेंगी, पाचन शक्ति घट जायगी, इन्द्रियों में दोष उत्पन्न हो जायेंगे। इसी प्रकार यदि शरीर से अत्यधिक काम लिया जाय, दिन-रात कठोर परिश्रम मेंजुटा रहा जाय तो भी शक्ति का अधिक व्यय होने से देह क्षीण हो जायगी, परमात्मा ने मन एव इन्द्रियों के सुन्दर औजार दिये हैं जिनसे जीव अपनीमूलभूत आकांक्षा को पूरी कर सके। पेट को भूख लगती है बुद्धि को चिन्ता होती है कि भोजन प्राप्त करने का परिश्रम करना चाहिए। मस्तिष्क धन कमानेके उपाय सोचता है पैर उद्योग धन्धे की तलाश में घूमते हैं, हाथ मजदूरी करते हैं, अन्य अंग भी अपना-अपना काम करते हैं। इन सबके प्रयत्न से शरीरके हर अंग की योग्यता बढ़ती है। बुद्धि, मस्तिष्क, हाथ, पैर सभी का अभ्यास बढ़ता है और उनकी सामूहिक उन्नति से मनुष्य की गुप्त शक्तियाँ सुदृढ़ होतीजाती है। जीव का उतने अंशों में विकास होता जाता है। पेट को भूख न लगती तो मनुष्य जो निरन्तर उद्योग करता है उसे क्यों करता? अजगर की तरह किसी गुफामें पड़ा सोया करता, जब भी चाहता थोड़ा बहुत खा लेता। न बुद्धि को कष्ट देने की जरूरत होती, न शरीरको। आज जिनती दौड़-धूप चारों ओर दिखाई पड़ रही है भूखके न होने पर इसका हजारवाँ भाग भी दिखाई न पड़ता। सृष्टि संचालन के लिए परमात्मा को जीव की विकास यात्रा निर्धारित करनी पड़ी और वह यात्रा गड़बड़में न पड़ जाय इसलिए ऐसी आवशकताऐं पीछे लगा देनी पड़ी जिनसे प्रेरित होकर जीव की विकास यात्रा निरन्तर जारी रहे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai