| आचार्य श्रीराम शर्मा >> क्या धर्म ? क्या अधर्म ? क्या धर्म ? क्या अधर्म ?श्रीराम शर्मा आचार्य
 | 
			 59 पाठक हैं | ||||||
धर्म और अधर्म पर आधारित पुस्तक....
 मनुष्य को मनुष्य बनना चाहिए। इन्सानियत, आदमियत, मनुष्यत्व वह स्वर्ग सोपान है जिसके लिए देवताभी तरसते हैं। इस मध्यम मार्ग को अपनाने वाले देव-स्वभाव के मनुष्य कर्तव्य परायण एवं धर्मात्मा कहे जाते हैं। इन्सानियत धर्म है, इसके अभावको हैवानियत और अति को शैतानियत कहते हैं। जो व्यक्ति अपनी स्वाभाविक, ईश्वर प्रदत्त इच्छाओं को कुचलता हुआ दीनतापूर्वक अभावग्रस्त जीवन व्यतीतकर रहा है वह आत्मघाती पशुता को अपनाने वाला अधर्मी है। इसी प्रकार वह भी अधर्मी है जो इच्छाओं की अति पूर्ति के लिए व्याकुल होकर मर्यादा को छोड़बैठता है। दूसरों की परवाह किए बिना अत्यन्त तीव्र वेग से, इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए तूफानी गति से दौड़ता है। उस परपीड़क, शैतानियत को ग्रहणकरने वाले को अधर्मी के अतिरिक्त और क्या कहा जाय? अति में पाप है और अभाव में भी पाप है। अत्यन्त धीरे चलने वाला पिछड़ जाता है और अधिक दौड़ने वालाथककर चूर हो जाता है। इसलिए आप मध्यम मार्ग को ग्रहण कीजिए, दीनतापूर्वक अकर्मण्यता के अज्ञान में पड़े अभावग्रस्त जीवन बिताना छोड़िये ! चलिए, उठिएमनुष्यों की भांति गौरव और सुख- शान्ति का जीवन प्राप्त कीजिए! परमात्मा ने आपको जो भूखें दी हैं वे आपकी उन्नति में सहायता के लिए हैं, उन्हेंपूरा करने के लिए विवेकपूर्वक अपना कार्यक्रम निर्धारित कीजिए। संसार सब प्रकार सुविधाजनक सामग्रियों से भरा पूरा है, फिर आप ही क्यों मलिन, उदास,अभावग्रस्त, दीनतापूर्वक जीवन बितावें? उठिए, मध्यम मार्ग को अपनाइए और मनुष्यों का सा सुव्यवस्थित जीवन व्यतीत कीजिए लेकिन सावधान रहना कहींआपकी इच्छायें अमर्यादित होकर शैतानियत की ओर न खिसक पड़ें। घोड़े को आगे रोक, पीछे ठोक नीति से कदम चाल चलना सिखाया जाता है। आप जीवन को विकसितकीजिए किन्तु उसे शैतानियत तक मत बढ़ने दीजिए। मनुष्य का धर्म है इसलिए इसी अमृतमय मध्यम मार्ग पर आरूढ़ होते हुए अपनी मंगलमय जीवन यात्रा को आगे बढ़नेदीजिए।
 			
		  			
| 
 | |||||

 
 
		 





 
 
		 
 
			 
