आचार्य श्रीराम शर्मा >> क्या धर्म ? क्या अधर्म ? क्या धर्म ? क्या अधर्म ?श्रीराम शर्मा आचार्य
|
59 पाठक हैं |
धर्म और अधर्म पर आधारित पुस्तक....
संसार के अनेक धर्मों के आदेशों को सामने रखें, उनके सिद्धान्त और आदेशो पर दृष्टिपात करें तो वेबहुत बातों में एक-दूसरे से विपरीत जाते हुए प्रतीत होते हैं। उनमें विरोधाभास भी दिखाई देता है परन्तु वास्तव में भ्रम में पड़ने की कोई बातनहीं है। अन्धों ने एक बार एक हाथी को छूकर देखा और वे उसका वर्णन करने लगे। जिसने पैर छुआ था उसने हाथी को खम्भा जैसा, जिसने पूँछ छुई थी उसनेबाँस जैसा, जिसने कान छुआ था उसने पंखे जैसा, जिसने पेट छुआ था उसने चबूतरे जैसा बताया। वास्तव में वे सभी सत्य वक्ता हैं क्योंकि अपने ज्ञानके अनुसार सभी ठीक कह रहे हैं। उनका कहना उनकी परिस्थिति के अनुसार ठीक है। परन्तु उसे पूरा नहीं माना जा सकता है। देश, काल और पात्र की उपयोगिताको ध्यान में रखते हुए अवतारी आत्माओं ने विभिन्न समयों पर विभिन्न धर्मों का उपदेश दिया है। भगवान महावीर को एक माँस भोजी निषाद मिला। उन्होंने उसेमाँस भोजन त्याग देने के लिए बहुत समझाया पर कुछ भी असर नहीं हुआ। तब उन्होंने सोचा कि इसकी मनोभूमि इतनी निर्मल नहीं है जो अपने चिरकाल केसंस्कारों को एकदम त्याग दे इसलिए उन्होंने धीरे-धीरे उसे बढ़ने का उपदेश देना उचित समझा सोच-विचार के बाद भगवान महावीर ने उस निषाद से कहा अच्छाभाई! कौवे का माँस खाना तो छोड़ दोगे, यह भी बड़ा धर्म है। निषाद इसके लिए तैयार हो गया क्योंकि कौवे का माँस खाने का उसे अवसर ही नहीं आता था। जबत्याग का संकल्प कर लिया तो उसके मन में धर्म की भावना जागृत हुई और धीरे-धीरे अन्य त्यागों को अपनाता हुआ कुछ दिन बाद बड़ा भारी धर्मात्मा,अहिंसा का पुजारी और महावीर का प्रधान शिष्य बन गया। अवतारी महापुरुष जिस जमाने में हुए हैं उन्होंने उस समय की परिस्थितियों का, देश, काल, पात्रका बहुत ध्यान रखा है। अरब में जिस समय हजरत मुहम्मद साहब हुए थे उस समय वहाँ के निवासी अनेक स्त्रियाँ रखते थे, उन्हें चाहे जब रखते और चाहे जबनिकाल देते थे, जब सन्तान बढ़ती और उनका पालन-पोषण न कर पाते थे तो निर्दयतापूर्वक बच्चों को मार-मार कर फेंक देते, उपयोगी और अनुपयोगी पशुओंकी अन्धाधुन्ध हत्या करते थे। उन्हें धीरे-धीरे सुधारने के लिए हजरत ने चार स्त्रियाँ रखने की, बालकों को न मारने की, जीव हत्या एक नियत संख्यामें करने की शिक्षा दी। समय बीत जाने पर अब एक व्यक्ति को चार स्त्रियाँ रखने की आवश्यकता नहीं रही, देखने में वह शिक्षा आवश्यक हो गई, पर इसकेमूल में छिपा हुआ सत्य ज्यों का त्यों आवश्यक है- 'अपनी आवश्यकताओं को घटाओ, भोगों को कम करो।' प्रेम का यह संदेश उस शिक्षा के मूल में था वहउद्देश्य करोड़ों वर्षों में भी परिवर्तित न होगा।
|