लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :48
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 4258
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

59 पाठक हैं

धर्म और अधर्म पर आधारित पुस्तक....


दाम्पत्य जीवन किस प्रकार व्यतीत करना चाहिए? इसका उत्तर समाजशास्त्र के अन्तर्गत होगा, विवाहितस्त्री-पुरुष यदि एक-दूसरे से सन्तुष्ट न रहें तो उनमें कलह पैदा होगा और कलह पड़ोसियों पर बुरा प्रभाव डालेगा एवं संतान को घृणास्पद बनावेगा। ऐसीसंतान भार रूप ही होगी। समाज की शान्ति और सुव्यवस्था इसी पर निर्भर है कि स्त्री-पुरुष आपस में संतुष्ट रहें, एक-दूसरे से प्रेम रखें। पतिव्रत औरपत्नीव्रत का पूर्ण रूप से पालन किया जाय। दुराचार की कोई इच्छा तक न करे। यदि एक व्यक्ति दुराचार की इच्छा करता है और अपनी वासना के लिए दूसरे कोतैयार कर लेता है तो उन दोनों के चोर विचार दूसरों में वैसी ही भावनाऐं उपजाते हैं। यह अवांछनीय सम्बन्ध जब प्रकट होते हैं तो घृणा, द्वेष,अपमान, तिरस्कार आदि के भाव पैदा होते हैं। जिससे समाज का बड़ा अनिष्ट होता है। यह बातें बतलाती हैं कि समाजशास्त्र की दृष्टि से स्त्री-पुरुषों कोपतिव्रत और पत्नीव्रत पालन करना चाहिए, एक स्त्री का एक ही पुरुष से सम्बन्ध होना चाहिए।

परन्तु उपरोक्त नियम अपरिवर्तनशील नहीं हैं। पर्वतीय प्रदेशों में जहाँ लड़कियाँ कम और लड़केअधिक उत्पन्न होते हैं बहीं ऐसे रिवाज पाये जाते हैं कि एक पिता के जितने पुत्र हों वे सम्मिलित रूप से एक लड़की के साथ विवाह कर लेते हैं। इसीप्रकार वह एक स्त्री चार-छ: पति वाली होती है। उन प्रदेशों में यह प्रथा सर्वथा धर्म सम्मत है। पाँच पाण्डवों की एक स्त्री द्रौपदी का होनाप्रसिद्ध है। इस प्रकार जिन प्रदेशों में स्त्रियाँ अधिक और पुरुष कम होते हैं वहाँ एक पुरुष को कई विवाह करने की अनुमति है। इस्लाम धर्म वाले मानतेहैं कि एक-एक पुरुष को चार स्त्रियाँ तक रखने की ईश्वरीय आज्ञा है। ईसाई सभ्यता के अनुसार दाम्पत्य सम्बन्ध स्थापित करने का कार्य स्त्री-पुरुषोंको स्वयं करना होता है। इसलिए वे बहुतों में से एक को चुनते हैं। इस चुनाव कार्य में यदि कई-कई सम्बन्ध बिगाड़ने पड़ते हैं तो उस समाज के अनुसार यहकार्य कुछ भी अनुचित नहीं है। सन्तानोत्पादन को अभाव या वंश मर्यादा का नाश होने पर प्राचीन पुस्तकों में कुछ छूटें दी गई हैं जैसा कि महाभारत केकथनानुसार व्यासजी को वंश रक्षा के लिए पर-स्त्री गमन निषेध का अपवाद उपस्थित करना पड़ा था। यह छूटें समाज विभिन्नता, स्थिति विशेष और कारणविशेष के कारण कभी-कभी होती हैं और साधारणत: मनुष्य जाति का सुरक्षा मार्ग यही है कि दाम्पत्य जीवन आदर्श हो और एक-दूसरे से सर्वथा सन्तुष्ट रहें।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai