लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

क्या धर्म ? क्या अधर्म ?

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :48
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 4258
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

59 पाठक हैं

धर्म और अधर्म पर आधारित पुस्तक....


अफ्रीका की कुछ असभ्य जातियों में अब तक ऐसी रिवाज मौजूद है कि यदि किसी पुरुष की स्त्री कीमृत्यु हो जाय तो उस पुरुष को भी स्त्री के साथ जला दिया जाता है। फिलीपाइन द्वीपों की एक जाति में ऐसा रिवाज था कि विधुर पुरुष को कोई छूतानहीं, वह जीवन भर मुँह पर कपड़ा ढाँके रहता है जिससे कोई उस पापी का मुँह न देखे। तिब्बत में मृत पत्नी के पति को फिर कोई स्त्री नहीं छूती, यहाँ तककि माता और पुत्री भी उसे स्पर्श तक नहीं करती। दूसरी स्त्री का उसके साथ विवाह होने का तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता। ठीक इसी प्रकार की प्रथाभारतवर्ष की सवर्ण कही जाने वाली जातियों में प्रचलित है जिसके अनुसार विधवा स्त्रियों को उसी दशा में रहना होता है जैसा कि अफ्रीका, तिब्बत औरफिलीपाइन की कुछ असभ्य जातियों में पुरुषों को रहना पड़ता था। योग शास्त्र ऐसी रीति-रिवाजों को वर्तमान समय से बहुत पीछे की समझता है। स्त्री-पुरुषवास्तव में दो स्वतंत्र सत्तायें हैं। एक-दूसरे को आगे बढ़ाने के कार्य में सहायता दें, ईश्वर ने इस उद्देश्य से दो भिन्न लिंग पैदा किए हैं। वे एकस्वतंत्र सहयोगी हैं। एक के न रहने से दूसरे का उन्नति क्रम रुद्ध कर दिया जाय, यह कोई मुनासिब बात नहीं है। संयम, ब्रह्मचर्य बड़ी सुन्दर वस्तुऐंहैं कोई व्यक्ति बाल-ब्रह्मचारी रहे तो भी ठीक है, विधवा या विधुर होने पर काम-वासना को त्याग सके तो भी अच्छा है, परन्तु यह ऐच्छिक प्रश्न है।बलपूर्वक कराया गया संयम असल में कोई संयम नहीं है। इस प्रकार लोक व्यवहार के दैनिक कार्यों में धर्म शास्त्र बहुत उदार हैं। वह मनुष्य जाति कीएकता, अखण्डता, व्यापकता, समानता को स्वीकार करता है भाई से भाई को जुदा करने की, मनुष्य को मनुष्य से अलग हटाने की रूढ़ियों के संकुचित दायरे मेंबाँधने की, उन्नति के मार्ग में बाधा डालने की और आत्मिक स्वतंत्रता में प्रतिबन्ध लगाने की धर्म कदापि इच्छा नहीं करता। आप धर्म को ग्रहण करिए औरअधर्म के अज्ञान को कूड़े की तरह झाडू से बुहार कर घर से बाहर फेंक दीजिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book