लोगों की राय
कहानी संग्रह >>
ठुमरी
ठुमरी
प्रकाशक :
राजकमल प्रकाशन |
प्रकाशित वर्ष : 2023 |
पृष्ठ :167
मुखपृष्ठ :
पेपरबैक
|
पुस्तक क्रमांक : 4557
|
आईएसबीएन :9788126707034 |
 |
|
2 पाठकों को प्रिय
235 पाठक हैं
|
"गांवों की धड़कन, संगीतमय कथाएँ।"
अमर कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ के उपन्यास अगर लोकजीवन के महाकाव्य हैं, तो उनकी कहानियाँ अविस्मरणीय कथा-गीत। ये मन के अछूते तारों को झंकृत करती हैं। इनमें एक अनोखी रसमयता और एक अनोखा सम्मोहन है।
ठुमरी में रेणु की नौ अतिचर्चित कहानियाँ संगृहीत हैं। इन कहानियों में जैसे कथाकार ने अपने प्राणों का रस घोल डाला है। इन्हें पढ़ते-पढ़ते कोमलतम अनुभूतियाँ अपने-आप सुगबुगा उठती हैं। चाहे वह ‘रसप्रिया’ या ‘लाल पान की बेगम’ हो, या ‘तीसरी कसम’ – इस संग्रह की लगभग हर कहानी मन पर अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ जाने में समर्थ है।
‘ठुमरी’की कहानियाँ जीवन की सहज लय को मोहक सुरों में बाँधने का कलात्मक प्रयास हैं। इनमें पीड़ा और अवसाद की अनुगूँजें हैं, आनंद और उल्लास के मुखरित कलरव-गान हैं।
‘ठुमरी’की कहानियाँ एक समय-विशेष की पहचान है। जीवन की एक विशिष्ट लयधारा इनमें पूरी प्राणमयता से प्रवाहित है।
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai