लोगों की राय
विविध >>
रवि कहानी
रवि कहानी
प्रकाशक :
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया |
प्रकाशित वर्ष : 2005 |
पृष्ठ :85
मुखपृष्ठ :
पेपरबैक
|
पुस्तक क्रमांक : 474
|
आईएसबीएन :81-237-3061-6 |
|
4 पाठकों को प्रिय
456 पाठक हैं
|
नेशनल बुक ट्रस्ट की सतत् शिक्षा पुस्तकमाला सीरीज़ के अन्तर्गत एक रोचक पुस्तक
रवीन्द्रनाथ की उस समय के इंग्लैंडके विद्वानों से जान-पहचान बढ़ी। चार्ल्स एंड्रूज और विली पियर्सन तो थे ही, यीट्स और रोटेनस्टाइन के अलावा बर्टेन्ड रसेल. एच. जी. वेल्स, लोयेसडिकिन्सन, स्टेपफोर्ड ब्रुक्स, अर्नस्ट रीहूस, एवलिन अंडरहिल, फॉक्स स्ट्रांगवेज, एजरा पाउंड आदि वरिष्ठ और युवा मनीषी वहां थे। ट्रकेडोराहोटल में रवीन्द्रनाथ के सम्मान में एक सभा हुई। इंडिया सोसाइटी ने ''गीतांजलि'' को अंग्रेजी में छापना तय किया। यीट्स ने उसकी भूमिका लिखी।
इंग्लैंड में चार महीने रहने के बाद रवीन्द्रनाथ अपने बेटे और बहू को लेकर अमरीकागए। न्यूयार्क से सीधे इलिनॉय के अर्बाना शहर में। रवीन्द्रनाथ ने वहीं अपनी पढ़ाई की थी। रवीन्द्रनाथ ने वहां के विद्वानों के निवेदन पर कई जगहभाषण भी दिया। बाद में अर्बाना से शिकागो गए। वहां से रोचेस्टर। वहां पर रवीन्द्रनाथ ने ''जाति संघर्ष'' विषय पर एक भाषण दिया। वे रोचेस्टर सेबोस्टन और वहां से हार्वर्ड पहुंचे। अंत में न्यूयार्क से शिकागो होकर अर्बाना आए। रवीन्द्रनाथ अमरीका में छ: महीने रहे। वहां पर उन्हेंअंग्रेजी में ''गीतांजलि'' के छप जाने की खबर मिली।
विलायत पहुंचकर उन्होंने देखा कि हर अखबार में ''गीतांजलि'' की तारीफ छपी थी।उन्हें कैक्सटन हाल में कई बार भाषण देना पड़ा। उन भाषणों को एकत्र करके अंग्रेजी में ''साधना'' नाम से एक किताब छपी। विलायत में रहने के दौरान ही''डाकघर'' और ''राजा'', इन दोनों नाटकों के ''पोस्ट मारटर'' तथा ''द किंग आफ द डार्क चेम्बर'' के नाम से अनुवाद छपे। इन पर नाटक भी खेले गए।

...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai