लोगों की राय

विविध >> रवि कहानी

रवि कहानी

अमिताभ चौधरी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :85
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 474
आईएसबीएन :81-237-3061-6

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

456 पाठक हैं

नेशनल बुक ट्रस्ट की सतत् शिक्षा पुस्तकमाला सीरीज़ के अन्तर्गत एक रोचक पुस्तक


दस बारह दिन बाद बंगाल के छोटे लाल लार्ड कारमाइकल शांतिनिकेतन में आए। कुछ समय पहलेसभी सरकारी कर्मचारियों के घरों में एक सरकारी सूचना पहुंची थी कि वे अपने बच्चों का दाखिला शांतिनिकेतन में न करवाएं। रवीन्द्रनाथ के नोबल पुरस्कारमिलने के बाद इस सरकारी सूचना को रद्द करके खुद छोटे लाट शांतिनिकेतन पहुंचे। आम्रकुंज के नीचे एक नया चबूतरा बनाकर कारमाइकल साहब को सम्मानितकिया गया। आज भी वह चबूतरा ''कारमाइकल वेदी'' के नाम से जाना जाता है।

इस बीच रवीन्द्रनाथ ने ''चतुरंग'' नामक उपन्यास लिखा। उन्हीं दिनों साहित्यमें सच के सवाल पर विपिनचन्द्र पाल ने रवीन्द्रनाथ के साहित्य की आलोचना की। अजित कुमार चक्रवर्ती, प्रमथ चौधुरी आदि ने उसका जवाब दिया।रवीन्द्रनाथ की प्रसिद्ध कहानी ''स्त्रीर पत्र'' (स्त्री का पत्र) नकली सच्चाई पसंद लोगों को पसंद नहीं आई थी। विपिनचंद्र पाल ने ''मृणालेरपत्र'' (मृणाल का पत्र) नाम से एक जवाबी कहानी लिखी। विपिनचंद्र पाल का साथ दिया गिरिजा शंकर राय चौधुरी ने। चितरंजन दास की ''नारायण'' पत्रिकामें भी रवीन्द्रनाथ लिखते रहे।

3 जून 1915 को रवीन्द्रनाथ को''सर'' की उपाधि प्रदान की गयी। यह एक बड़ी घटना थी। कवि उन्हीं दिनों कश्मीर की सैर पर गये थे। वहां वे कुछ दिन शिकारे में रहे। ''बलाका'' कीप्रसिद्ध कविता सांझ के समय झिलमिलाते झेलम का बंकिम प्रवाह वहीं पर लिखी गयी थी। शेक्सपियर की तीन सौंवी जयंती के अवसर पर भी उन्होंने एक कवितालिखी। कश्मीर से लौटते ही वे शिलाईदह चले गए। वापस लौटकर उन्होंने अपना एक प्रसिद्ध लेख पढ़ा - ''शिक्षार वाहन'' (शिक्षा का माध्यम) उसमें उन्होंनेकहा, ''मातृभाषा मां के दूध के समान हैं।''

कवि की बहुत दिनों से जापान जाने की इच्छा थी। वे सन् 1916 में एक जापानी जहाज से रवाना हुए।उनके साथ एंड्रूज, पियर्सन और मुकुल देव भी थे। वे रंगून, पेनांग, सिंगापुर, हांगकांग होते हुए जापान के कोबे बंदरगाह पहुंचे। वहां से ओसाकागये, वहां भाषण भी दिया। वे टोकियो पहुंचकर अपने पहले के परिचित जापानी चित्रकार टाइकान के मेहमान बने। टाइकान कुछ दिन जोड़ासांको में भी रहे थे।इसके बाद भाषणों और सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ। टोकियो विश्वविद्यालय में भाषण देने के बाद ही उवोनो पार्क में उनके सम्मान में एक सभा हुई।उन्होंने एक सभा में जापानियों की हमलावर नीति की निंदा भी की। जाहिर है जापानियों को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। जापान में रहने के दौरानटोमोवादाकोरो नामक एक जापानी युवती से उनका परिचय हुआ। वह परिचय और गहरा हुआ। वे बाद में शांतिनिकेतन भी आई थीं। रवीन्द्रनाथ की प्रशंसिकाओं मेंउनका नाम आदर से लिया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai