लोगों की राय
विविध >>
रवि कहानी
रवि कहानी
प्रकाशक :
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया |
प्रकाशित वर्ष : 2005 |
पृष्ठ :85
मुखपृष्ठ :
पेपरबैक
|
पुस्तक क्रमांक : 474
|
आईएसबीएन :81-237-3061-6 |
|
4 पाठकों को प्रिय
456 पाठक हैं
|
नेशनल बुक ट्रस्ट की सतत् शिक्षा पुस्तकमाला सीरीज़ के अन्तर्गत एक रोचक पुस्तक
जापान में तीन महीने रहने के बादरवीन्द्रनाथ अमरीका पहुंचे। वहां वे सियाटेल में ठहरे। इसके बाद पोर्टलैन्ड, सैन फ्रांसिस्को, लांस एंजेलेस, सान डियेगो आदि कई जगहउन्होंने भाषण दिया। उनके इन भाषणों की किताब ''पर्सनैलिटी एंड नैशनलिज्म'' (व्यक्तित्व और राष्ट्रीयता) नाम से छपी। उसके बाद वेन्यूयार्क गए वहां वे बोस्टन, येल तथा और भी कई जगह घूमने के बाद उन्होंने भारत लौटने का मन बनाया। लौटते वक्त क्लीवलेंड शहर के नागरिकों की इच्छापर ''शैक्सपियर गार्डेन्स'' में उन्होंने एक पौधा लगाया। यह काम उन्होंने पहली बार किया था। बाद में शांतिनिकेतन में पौधा लगाना तो समारोह ही होगया। फिर वे सैन फ्रांसिस्को होते हुए होनोलूलू पहुंचे। वहां से जापान। सन् 1917 के मार्च महीने में वे भारत वापस लौटे।
कलकत्ता लौटकर उन्होंने देखा कि ठाकुरबाड़ी में ''विचित्रा'' नाम से एक क्लब खुल गया था।लेकिन अपने परिवार की कई समस्याओं ने कवि को दु:खी कर दिया। उनकी सबसे बड़ी लड़की बेला की हालत बहुत खराब थी। अपने दामाद शरतचंद से रवीन्द्रनाथ कीपटती नहीं थी। उधर देश का राजनीतिक माहौल बिगड़ता जा रहा था। क्रांतिकारियों के बम की आवाज चारों तरफ गूंज रही थी। ब्रिटिश सरकार नेढेरों क्रांतिकारी युवकों को जेल में डाल दिया था। स्वराज के लिए आंदोलन भी शुरू हो चुका था। इन सभी घटनाओं से परेशान होकर रवीन्द्रनाथ सरकारीदमननीति के विरोध में अखबारो में बयान देने लगे। ''कर्तार इच्छाय कर्म'' (मालिक की इच्छा से कर्म) नामक एक लम्बा लेख उन्होंने राममोहन लाइब्रेरीमें पढ़ा। वहां पर उनके स्वागत में ''देश देश नंदित कवि'' गीत भी गाया गया।
बंगाल का राजनैतिक माहौल बिगड़ता जा रहा था। एनी बेसेंट जेलमें थीं। उनकी रिहाई के लिए आंदोलन शुरू हुआ। आखिरकार सरकार को उन्हें छोड़ना पड़ा। इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में''डाकघर'' नाटक खेला गया। नाटक के दर्शकों में गांधी जी, बाल गंगाधर तिलक, एनी बेसेंट, मदनमोहन मालवीय आदि भी थे। उन्हीं दिनों कलकत्ताविश्वविद्यालय की उन्नति के लिए सैडलर कमीशन नियुक्त हुआ। इंग्लैंड के लीड्स विश्वविद्यालय के उपकुलपति सर माइकल सैडलर ने शिक्षा को लेकररवीन्द्रनाथ की राय पूछने पर उन्होंने एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा, ''अंग्रेजी भाषा को द्वितीय भाषा के रूप में बहुत अच्छी तरह पढ़ाया जानाचाहिए। लेकिन स्कूल कालेज से लेकर विश्वविद्यालय तक की हर विषय की पढ़ाई मातृभाषा में ही होनी चाहिए।''
...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai