लोगों की राय

विविध >> रवि कहानी

रवि कहानी

अमिताभ चौधरी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :85
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 474
आईएसबीएन :81-237-3061-6

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

456 पाठक हैं

नेशनल बुक ट्रस्ट की सतत् शिक्षा पुस्तकमाला सीरीज़ के अन्तर्गत एक रोचक पुस्तक


बलिन में भी रवीन्द्रनाथ के चित्रों की नुमाइश हुई। इसका इंतजाम विदुषी जर्मनमहिला डा. आना जेलिग ने किया। वे रवीन्द्रनाथ के कहने पर कुछ दिनों के लिए शांतिनिकेतन भी आई थीं। बर्लिन से वे म्यूनिख गए। वहां के नजदीक हीओबेरामारगाड नामक जगह में, ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटक, ''पैशन प्ले'' ने कवि को प्रभावित किया। इसे लेकर उन्होंने अग्रेजी में एक लम्बीकविता लिखी- ''द चाइल्ड''। मूल रूप से अंग्रेजी में रवीन्द्रनाथ ने यही अकेली कविता लिखी थी। बाद में उन्होंने बांग्ला में ''शिशुतीर्थ'' के नामसे इसका अनुवाद किया। ''पैशन प्ले'' का आयोजन हर दस साल बाद होता है। जिस व्यक्ति को इसके लिए चुना जाता है उसे दस साल तक बड़ा पवित्र जीवन बितानापड़ता है। तभी उसे ईसा मसीह की भूमिका निभाने लायक समझा जाता है।

म्यूनिख से बर्लिन होते हुए रवीन्द्रनाथ डेनमार्क के एल्सिनोर शहर पहुंचे। वहांअपना भापण देकर कोपेनहेगन चले गए, वहां से बर्लिन। फिर जेनेवा। जेनेवा में रहने के दौरान उन्हें सोवियत रूस जाने का निमंत्रण मिला। उसके पीछेआइंस्टाइन का हाथ था। तीन-चार साल पहले मास्को जाने की बात हुई थी। मगर तब संभव नहीं हुआ था।

इस बार उस सफर में उनकी साथी थी, आइंस्टाइन कीबेटी माग्रेट, डा. अमिय चक्रवर्ती, डा. हेरी टिम्बर्स और आर्यनायकम।बर्लिन से रेलगाड़ी से वे मास्को पहुंचे।

मास्को शहर में कवि की अगुवानी प्रोफेसर पेट्रोफ ने की। मास्को के लेखकों ने रवीन्द्रनाथ के लिएएक कन्सर्ट आयोजित किया। सोवियत कला अकादमी के सभापति प्रोफेसर कोगन, अध्यक्ष पिनकेविच, मदाम लिंगविनोव फेरा इन्वार, फेदर ग्लादकोव आदि लेखकोंऔर लेखिकाओं से रवीन्द्रनाथ का परिचय हुआ। इसके बाद पायनियर कम्यून में वहां के किशोर-किशोरियों से रवीन्द्रनाथ की मुलाकात हुई। वे एक दिनकिसानों से भी मिलने गए। विभिन्न विषयों में उनकी रुचि को देखकर कवि बहुत खुश हुए। उन्होंने बाद में लिखा था ''अगर मैं रूस न गया होता तो मेरी इसजन्म की तीर्थयात्रा अधूरी रहती।''

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book