लोगों की राय

विविध >> रवि कहानी

रवि कहानी

अमिताभ चौधरी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2005
पृष्ठ :85
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 474
आईएसबीएन :81-237-3061-6

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

456 पाठक हैं

नेशनल बुक ट्रस्ट की सतत् शिक्षा पुस्तकमाला सीरीज़ के अन्तर्गत एक रोचक पुस्तक


सन् 1935 के दिसम्बर में शांतिनिकेतन में परिवार नियोजनआंदोलन की नेता मार्गेट सेंगर आई। उसके पहले वर्धा में रवीन्द्रनाथ की गांधी जी से इस विषय पर लंबी बहस हो चुकी थी। गांधी जी परिवार नियोजन केआधुनिक तरीकों के समर्थक नहीं थे। वे परिवार नियोजन ब्रह्मचर्य और संयम के जरिए करने के हिमायती थे। रवीन्द्रनाथ की राय उसके विपरीत थी। उन्होंनेश्रीमती सेंगर के तरीके से ही परिवार नियोजन को उचित माना। उन्होंने बाद में श्रीमती सेंगर को एक लंबी चिट्टी लिखी, जो उनकी पत्रिका ''बर्थकंट्रोल रिव्यू'' में छपी थी। रवीन्द्रनाथ गांधी जी की तरह धर्मनीति को आंख मूंदकर मानने की बजाय उसकी सच्चाई पर जोर देते थे।

रवीन्द्रनाथ ''चित्रांग'' नृत्य नाटिका की मंडली के साथ उत्तर भारत के सफर पर निकले।वे इसके जरिए विश्वभारती के लिए धन जुटाना चाहते थे। पटना, इलाहाबाद, लाहौर होते हुए दिल्ली पहुंचने पर वहां उनकी भेंट गांधी जी से हुई। काफीदेर तक दोनों में विभिन्न विषयों पर बातें हुईं। गांधी जी रवीन्द्रनाथ की गिरती सेहत से चिंतित हुए। गांधी जी ने जानना चाहा कि विश्वभारती को कितनेधन की जरूरत है। रवीन्द्रनाथ ने बताया कि वे साठ हजार के घाटे में हैं। गांधी जी ने डी.जी. बिड़ला से वे रूपये दिलवा दिए और रवीन्द्रनाथ को अब ऐसीभाग-दौड़ के लिए मना किया। रवीन्द्रनाथ मेरठ में यह नाटक खेलकर वापस लौट गए।

शांतिनिकेतन में साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय,इतिहासकार राधाकुमुद मुखोपाध्याय और राजनीतिक तुलसी गोस्वामी भी आए थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री मैकडोनॉल्ड के सांप्रदायिक आधार पर बंटवारे की नीतिके विरोध में वे एक जनसभा कर रहे थे। उस जनसभा में रवीन्द्रनाथ को भाषण देने के लिए वे निवेदन करने आए थे। रवीन्द्रनाथ ने 15 जुलाई 1936 कोकलकत्ता के टाउनहाल में भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में डरे हुए ऊँची जाति के हिंदुओं के हितों की वकालत नहीं की। बंगाल के मुसलमानों की लगातारबढ़ती हुई मांगों के विरोध में भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अब देश के भले के लिए धर्म तथा संप्रदाय से अलग हटकर सोचना हीउचित होगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book