लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


तीसरेगोविन्दस्वामी नामक एक मशीन चलाने वाले भाई था। वे भी इसमे शरीक हुए। दुसरे यद्यपि संस्थावासी नहीं बनेस तो भी उन्होंने यह स्वीकार किया कि मैंजहाँ भी प्रेस ले जाऊँगा वहाँ वे आयेगे।

मुझे याद नहीं पडता कि इस तरह कार्यकर्ताओ से बातचीत करने में दो से अधिक दिन लगे होगे। तुरन्तही मैंने समाचार पत्रो में एक विज्ञापन छपवाया कि डरबन के पास किसी भी स्टेशन से लगी हुई जमीन के एक टुकटे की जरूरत है। जवाब में फीनिक्स कीजमीन का संदेशा मिला। वेस्ट के साथ मैं उसे देखने गया। सात दिन के अंदर 20 एकड़ जमीन ली। उसमें एक छोटा सा पानी का नाला था। नारंगी और आम के कुछपेड़ थे। पास ही 80 एकड का दूसरा एक टुकड़ा था। उसमें विशेष रुप से फलोवाले पेड औऱ एक झोपड़ा था। थोड़े ही दिनो बाद उसे भी खरीद लिया। दोनोंको मिलाकर 1000 पौंड दिये।

सेठ पारसी रुस्तमजी मेरे ऐसे समस्त साहसों में साझेदार होते ही थे। उन्हें मेरी यह योजना पसन्द आयी। उनके पासएक बड़े गोदाम की चद्दरें आदि सामान पड़ा था, जो उन्होंने मुफ्त दे दिया।उसकी मदद से इमारती काम शुरू हुआ। कुछ हिन्दुस्तानी बढ़ई और सिलावट, जोमेरे साथ (बोअर) लड़ाई में सम्मिलित हुए थे, इस काम के लिए मिल गये। उनकीमदद से कारखाना बनाना शुरू किया। एक महीने में मकान तैयार हो गया। वह 75फुट लंबा और 50 फुट चौड़ा था। वेस्ट आदि शरीर को संकट में ड़ालकर राज औरबढ़ई के साथ रहने लगे।

फीनिक्स में घास खूब थी। बस्ती बिल्कुल न थी। इससे साँपो का खतरा था। आरंभमें तो तंबू गाडकर सब उन्ही में रहे थे।

मुख्य घर तैयार होने पर एक हफ्ते के अन्दर अधिकांश सामान बैलगाडी की मदद सेफीनिक्स लाया गया। डरबन और फीनिक्स के बीच क तेरह मील का फासला था। फीनिक्स स्टेशन से ढाई मील दूर था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book