लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


सिर्फ एक ही हफ्ता 'इंडियन ओपीनियन' को मर्क्युरी प्रेस से छपाना पड़ा।

मेरे साथ जितने भी सगे संबंधी आदि आये थे और व्यापार धंधे में लगे हुए थे,उन्हें अपने मत का बनाने और फीनिक्स में भरती करने का प्रयत्न मैंने शुरू किया। ये तो सब धन संग्रह करने का हौसला लेकर दक्षिण अफ्रीका आये थे।इन्हें समझाने का काम कठिन था। पर कुछ लोग समझे। उन सब में मगनलाल गाँधी का नाम अलग से लेता हूँ क्योंकि दूसरे जो समझे थे वे तो कम ज्यादा समयफीनिक्स में रहने के बाद फिर द्रव्य संचय में व्यस्त हो गये। मगनलाल गाँधीअपना धंधा समेटकर मेरे साथ रहने आये, तब से बराबर मेरे साथ ही रहे हैं।अपने बुद्धिबल से, त्याग शक्ति से और अनन्य भक्ति से वे मेरे आन्तरिकप्रयोगों के आरंभ के साथियो में आज मुख्य पद के अधिकारी है और स्वयंशिक्षित कारीगर के नाते मेरे विचार में वे उनके बीच अद्धितीय स्थान रखतेहै।

इस प्रकार सन् 1904 में फीनिक्स की स्थापना हुई और अनेकविडम्बनाओ के बीच भी फीनिक्स संस्था तथा 'इंडियन ओपीनियन' दोनों अब तकटिके हुए हैं।

पर इस संस्था की आरम्भिक कठिनाइयाँ और उससे मिली सफलताये -विफलतायेविचारणीय है। उनका विचार हम दूसरे प्रकरण में करेंगे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book