|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
57 पाठक हैं |
||||||
प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....
सन् 1917 के आरम्भ मेंकलकत्ते से हम दो क्यक्ति रवाना हुए। दोनों की एक सी जोड़ी थी। दोनों किसानजैसे ही लगते थे। राजकुमार शुक्ल जिस गाडी में ले गये, उस पर हम दोनोंसवारहुए। सबेरे पटना उतरे।
पटना की मेरी यह पहली यात्रा थी। वहाँ किसी के साथ ऐसा परिचय नहीं था, जिससे उनके घर उतर सकूँ। मैंने यह सोचलिया था कि राजकुमार शुक्ल अनपढ़ किसान है, तथापि उनका कोई वसीला तो होगा। ट्रेन में मुझे उनकी कुछ अधिक जानकारी मिलने लगी। पटना में उनका परदा खुलगया। राजकुमार शुक्ल की बुद्धि निर्दोष थी। उन्होंने जिन्हे अपना मित्र मान रखा था वे वकील उनके मित्र नहीं थे, बल्कि राजकुमार शुक्ल उनके आश्रितजैसे थे। किसान मुवक्किल और वकील के बीच चौमासे की गंगा के चौड़े पाट केबराबर अन्तर था।
मुझे वे राजेनद्रबाबू के घर ले गये। राजेन्द्रबाबू पुरी अथवा और कहीं गये थे। बंगले पर एक-दो नौकर थे। मेरेसाथ खाने की कुछ साम्रगी थी। मुझे थोडी खजूर की जरूरत थी। बेचारे राजकुमार शुक्ल बाजार से ले आये।
पर बिहार में तो छुआछात का बहुत कड़ा रिवाज था। मेरी बालटी के पानी के छींटे नौकर को भ्रष्ट करते थे। नौकर कोक्या पता कि मैं किस जाति का हूँ। राजकुमार शुक्ल ने अन्दर के पाखाने का उपयोग करने को कहा। नौकर ने बाहर के पाखाने की ओर इशारा किया। मेरे लिएइससे परेशान या गुस्सा होने का कोई कारण न था। इस प्रकार के अनुभव कर-करके मैं बहुत पक्का हो गया था। नौकर तो अपने धर्म का पालन कर रहा था औरराजेन्द्रबाबू के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर रहा था। इस मनोरंजक अनुभवो के कारण जहाँ राजकुमार शुक्ल के प्रति मेरा आदर बढा स वहाँ उनके विषय मेंमेरा ज्ञान भी बढा। पटना से लगाम मैंने अपने हाथ में ले ली।
|
|||||










