लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


सरकारी नोटिसो वगैरा के खिलाफ कानूनीविरोध करना चाहता, तो मैं कर सकता था। इसके बदले मैंने उनकी सब नोटिसो को स्वीकार कर लिया और अधिकारियों के साथ निजी व्यवहार में मिठास से कामलिया।इसमे वे समझ गये कि मुझे उनका विरोध नहीं करना है, बल्कि उनकी आज्ञा काविनयपूर्वक विरोध करना है। इससे उनमें एक प्रकार की निर्भयता आ गयी। मुझेतंग करने के बदले उन्होंने लोगों को काबू में रखने में मेरी और मेरेसाथियो की सहायता का प्रसन्न्ता पूर्वक उपयोग किया। किन्तु साथ ही वे समझगये कि उनकी सत्ता आज से लुप्त हुई। लोग क्षणभर को दंड का भय छोड़कर अपनेनये मित्र के प्रेम की सत्ता के अधीन हो गये।

याद रहे कि चम्पारन में मुझे कोई पहचानता न था। किसान वर्ग बिल्कुल अनपढ़ था। चम्पारन गंगा केउस पार ठेठ हिमालय की तराई में नेपाल का समीपवर्ती प्रदेश है, अर्थात् नई दुनिया है। वहाँ न कहीँ कांग्रेस का नाम सुनायी देता था, न कांग्रेस केकोई सदस्य दिखायी पड़ते थे। जिन्होने नाम सुना था वे कांग्रेस का नाम लेने में अथवा उसमें सम्मिलित होने से डरते थे। आज कांग्रेस के नाम के बिनाकांग्रेस के सवेको ने इस प्रदेश में प्रवेश किया और कांग्रेस की दुहाई फिरगयी।

साथियो से परामर्श करके मैंने निश्चय किया था कि कांग्रेस के नाम से कोई भी काम न किया जाय। हमे नाम से नहीं बल्कि काम से मतलब है।'कथनी नहीं' 'करनी' की आवश्यकता है। कांग्रेस का नाम यहाँ अप्रिय है। इस प्रदेश में कांग्रेस का अर्थ है, वकीलों की आपसी खींचातानी, कानूनी गलियोसे सटक जाने की कोशिश। कांग्रेस यानी कथनी एक, करनी दूसरी। यह धारणा सरकार की और सरकार की निलहे गोरो की थी। हमे यह सिद्ध करना था कि कांग्रेस ऐसीनहीं है, कांग्रेस तो दूसरी चीज है। इसलिए हमने कही भी कांग्रेस का नाम तकन लेने और लोगों को कांग्रेस की भौतिक देह का परिचय न कराने का निश्चयकिया था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book