लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


हमने यह सोच लिया था कि वे उसके अक्षर को न जानकर उसकीआत्मा को जाने और उसका अनुकरण करे तो बस है। यही असल चीज है। अतएव कांग्रेस की ओर से किन्ही गुप्त या प्रकट दूतो द्वारा कोई भूमिका तैयारनहीं करायी गयी थी। राजकुमार शुक्ल में हजारों लोगों में प्रवेश करने की शक्ति नहीं थी। उनके बीच किसी में आज तक राजनीति का काम किया ही नहीं था।चम्पारन के बाहर की दुनिया को वे आज भी नहीं जानते थे। फिर भी उनका और मेरा मिलाप पुराने मित्रों जैसा लगा। अतएव यह करने में अतिशयोक्ति नहींबल्कि अक्षरशः सत्य है कि इस कारण मैंने वहाँ ईश्वर का, अहिंसा का और सत्यका साक्षात्कार किया। जब मैं इस साक्षात्कार के अपने अधिकार की जाँच करताहूँ, तो मुझे लोगों के प्रति अपने प्रेम के सिवा और कुछ भी नहीं मिलता। इस प्रेम का अर्थ है, प्रेम अर्थात अहिंसा के प्रति मेरी अविचल श्रद्धा।

चम्पारन का यह दिन मेरे जीवन में कभी न भूलने जैसा था। मेरे लिए और किसानो के लिएयह एक उत्सव का दिन था। सरकारी कानून के अनुसार मुझ पर मुकदमा चलाया जानेवाला था। पर सच पूछा जाय तो मुकदमा सरकार के विरूद्ध था। कमिश्नर नेमेरे विरूद्ध जो जाल बिछाया था उसमें उसने सरकार को ही फँसा दिया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book