लोगों की राय

परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट)

भूतनाथ (सेट)

देवकीनन्दन खत्री

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :2177
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 7144
आईएसबीएन :000000000

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

207 पाठक हैं

तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना

प्रश्न- उच्च शिक्षा का प्रसार सीमित साधनों से अधिक हो रहा है। विवेचना कीजिए।
उत्तर-
उच्च शिक्षा का प्रसार
विश्वविद्यालय स्तर पर उत्पन्न प्रसार की समस्या को हल करने के लिए कोठारी आयोग ने निम्न सुझाव दिये हैं-
1. विश्वविद्यालय स्तर पर चुने हुए छात्रों को प्रवेश दिया जाये।
2. अंशकालीन तथा पत्राचार शिक्षा की व्यवस्था की जाये।
3. कॉलेजों के आकार पर नियन्त्रण किया जाये।
4. स्नातकोत्तर शिक्षा एवं अनुसंधान पर बल दिया जाये।
5. नारी शिक्षा का अनुपात बढ़ाया जाये।
6. नये विश्वविद्यालय खोले जायें।
7. पाठ्यक्रमों का पुनर्गठन किया जाये।
8. शैक्षणिक अनुसंधानों पर बल दिया जाये।
नई शिक्षा नीति एवं सुविधा प्रसार नई शिक्षा नीति (1986) में उच्च शिक्षा के प्रसार की समस्या पर विचार किया जाये। इसमें बिन्दुओं को महत्त्व दिया जाये।
1. प्रतिक्रिया की अभिव्यक्ति के अवसर-उच्च शिक्षा से जनता अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त करने में सक्षम होती है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में होने वाली घटनाओं का प्रभाव मानव पर पड़ता है। इन घटनाओं को मूकदर्शन की भाँति न देखते रहकर इन पर अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त करने के अवसर उच्च शिक्षा से ही प्राप्त होते हैं।
2. प्रसार - वर्तमान समय में भारत में लगभग 160 विश्वविद्यालय तथा 6000 कॉलेज हैं। इन संस्थानों में सर्वांगीण विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए यह प्रस्तावित किया गया है कि निकट भविष्य में विद्यमान संस्थानों में एकीकरण तथा सुविधाओं के प्रसार किये जायें।
3. मुक्त विश्वविद्यालय - शिक्षा के लोकतन्त्रीकरण के रूप में उच्च शिक्षा के अवसरों में वृद्धि करने के लिए मुक्त विश्वविद्यालय प्रणाली का आरम्भ किया गया। 1985 में स्थापित इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय को सशक्त बनाया जायेगा।
4. ग्रामीण विश्वविद्यालय-ग्रामीण विश्वविद्यालयों को नये रूप में संगठित किया जायेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक वातावरण पर प्रभाव पड़ेगा।
इन सुविधाओं के विस्तार पर विचार करते हुये हमें यह ध्यान देना है कि-
1. अधिक विकसित देशों की तुलना में हमारे देश में उच्चतर शिक्षा समग्र विस्तार अभी प्रारम्भिक अवस्था में है।
2. वृत्तिक पाठ्यक्रमों में विशेषकर विज्ञान व कृषि में, नामांकन अपने आर्थिक विकास की आवश्यकताओं के विचार से अपर्याप्त है।
3. इंग्लैण्ड, अमेरिका, रूस की उच्च शिक्षा की प्रणालियों के मुकाबले हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली अधिक खर्चीली है।
4. उच्च शिक्षा की हमारी प्रणाली में अल्पकालीन शिक्षा व पत्राचार के पाठ्यक्रमों की व्यवस्था विकसित देशों की तुलना में कम है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न 1

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book