|
परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट) भूतनाथ (सेट)देवकीनन्दन खत्री
|
207 पाठक हैं |
||||||
तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना
प्रश्न- उच्च शिक्षा में बेरोजगारी प्रमुख समस्या है। टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-
आज उच्च शिक्षा में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों तथा उद्देश्य पूर्ण योजना के अभाव में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शिक्षित बेरोजगारी से तात्पर्य शिक्षित व्यक्तियों को रोजगार न मिलना अथवा उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कार्य कुशलता के अनुरूप रोजगार का न मिलना।
प्रायः लोग इसका मुख्य कारण वर्तमान शिक्षा का रोजगारपरक न होना मानते हैं। परन्तु वास्तव में तो अनेक रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त व्यक्ति, जैसे-इन्जीनियर, डॉक्टर, वैद्य, शिक्षक भी रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी आज बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हमारी दृष्टि से इसके मुख्य कारण उच्च शिक्षा की आवश्यकता से अधिक विस्तार शिक्षा की गुणवत्ता का न होना, देश की बेरोजगारी बढ़ाने वाली आर्थिक नीति, लघु उद्योगों के स्थान पर बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन कार्यालयों में अधिक-से-अधिक कम्प्यूटरों का प्रयोग तथा भ्रष्टाचार है जो उच्च शिक्षा में बेरोजगारी की समस्या को उत्पन्न कर रहे हैं। यद्यपि देश की बढ़ती जनसंख्या भी इस समस्या का बहुत बड़ा कारण माना जाता है।
उच्च शिक्षा में बेरोजगारी की समस्या के कुछ और भी कारण हैं; जैसे-शिक्षा विस्तार की अनियोजित नीति, शिक्षाप्रणाली तथा पाठ्यक्रम का दोषपूर्ण होना, सामान्य नियोजन का अभाव, शिक्षा की उद्देश्यहीनता, शारीरिक श्रम को सम्मान की दृष्टि से न देखना तथा जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि।
|
|||||
- प्रश्न 1










