लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



48

दुनिया की तो हर आग से बचकर निकल गये


दुनिया की तो हर आग से बचकर निकल गये।
हम अपने ही जलाये चराग़ों से जल गये।।

मौसम ने जैसी शक्ल में चाहा था ढल गये,
यूँ तो बहुत संभल के चले थे फिसल गये।

जाने क्यों मेरे वास्ते दरिया न रुक सका,
वर्ना तो मेरी प्यास से पत्थर पिघल गये।

अपना यक़ीन है कि ये दुनिया बदल गई,
सबका ख़याल ये है कि हम ही बदल गये।

वो कह रहा है इसमें मेरा क्या कुसूर था,
शीशे का घर था हाथ के पत्थर मचल गये।

जो लोग दे रहे थे ग़मों में तसल्लियाँ,
होठों पे मुस्कराहटें आते ही जल गये।

अब तक महक रहा है मेरा पैरहन तमाम,
किसके ख़याल रूह को छूकर निकल गये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book