लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



49

अब रेत ही मिलनी है यहाँ ढूँढता है क्या


अब रेत ही मिलनी है यहाँ ढूँढता है क्या।
साहिल पे घरौंदों के निशाँ ढूँढता है क्या।।

इख़लाक़, रवादारी, वफ़ा, प्यार, मुहब्बत,
मिलते हैं गुहर अब ये कहाँ ढूँढता है क्या।

आँखों में किसी ताज की तस्वीर सजाये,
इस दौर का ये शाहजहाँ ढूँढता है क्या।

पिघलेगा, पसीजेगा, न बोलेगा वो पत्थर,
होती है बुत में जान कहाँ, ढूँढता है क्या।

रहने के लिये ढूँढ़, जगह दिल में किसी के,
तू ईंट के पत्थर के मकां, ढूँढ़ता है क्या।

ये किस के लिये भागा चला जाता है दरिया,
बेचैन सा ये आबे-रवाँ ढूँढ़ता है क्या।

‘राजेन्द्र’ कलंदर सी तबीयत है न मस्ती,
ग़ालिब का वो अंदाज़े-बयाँ, ढूँढ़ता है क्या।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book