लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



88

चलो माना कि मेरा नाम कम पहचाना जाता है


चलो माना कि मेरा नाम कम पहचाना जाता है।
मगर अशआर से मेरा क़लम पहचाना जाता है।।

नमाज़ और पूजा से दैरो-हरम पहचाना जाता है,
तेरे किरदार से असली धरम पहचाना जाता है।

निगाहें कह रही हैं बस बुतों को देखते रहिए,
निगाहों से नहीं दिल से सनम पहचाना जाता है।

ख़ुशी चेहरे से आ जाती है लोगों की निगाहों में,
कहाँ दुनिया से दिल का दर्दो-ग़म पहचाना जाता है।

ज़ुबाँ से फ़ैसला मैदान में होता नहीं कोई,
है किसके बाज़ुओं में कितना दम पहचाना जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book