लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



95

मंज़िल पे पहुँचने का इरादा नहीं बदला


मंज़िल पे पहुँचने का इरादा नहीं बदला।
घबराये तो हम भी कभी रस्ता नहीं बदला।।

गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं यहाँ लोग,
हमने तो कभी खेल में पाला नहीं बदला।

कहते हैं भला आप ज़माने को बुरा क्यों,
हम-आप ही बदले हैं ज़माना नहीं बदला।

है चाँद वही, चाँद की तासीर वही है,
सूरज जो लुटाता है उजाला नहीं बदला।

ख़ुदगर्ज़ी में तब्दील हुए हैं सभी रिश्ते,
है एक मुहब्बत का जो रिश्ता नहीं बदला।

बाँहों में रहा चाँद हमारी, ये सही है,
क़िस्मत का मगर कोई सितारा नहीं बदला।

सब लफ़्ज़ बदल बैठे जहाँ अपने मआनी,
अब सोचो नये दौर में क्या-क्या नहीं बदला।

लफ़्ज़ों को बरतने का हुनर सीख रहा हूँ,
लफ़्फ़ाज़ी नहीं की है तो लहजा नहीं बदला।

कहते हैं मेरे चाहने वाले यही अक्सर,
‘राजेन्द्र’ है वैसा ही ज़रा सा नहीं बदला।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book