लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक तेल

चमत्कारिक तेल

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : निरोगी दुनिया प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :252
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 9417
आईएसबीएन :9789385151071

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

394 पाठक हैं

साधारण विधि

 

तेल प्राप्त करने की एक साधारण विधि भी है जिसके अन्तर्गत ऐसे उड़नशील तेलों को प्राप्त किया जाता है जो कि जल में घुलनशील होते हैं। इस विधि के अन्तर्गत पौधे के जिस भाग में उड़नशील तेल होता है, उसे पौधे से पृथक करके जल से आधे भरे हुये किसी पात्र में डाल दिया जाता है। ये पदार्थ पानी की सतह पर तैरता रहता है तथा इसमें जो भी घुलनशील तेल होता है वह धीरे-धीरे जल में घुलता जाता है। पर्याप्त समय के पश्चात् इस पदार्थ को हटाकर उसके स्थान पर नवीन पदार्थ उसी जल में मिला देते हैं। इस प्रकार जल में धीरे-धीरे उड़नशील तेल का प्रतिशत बढ़ता जाता है। बाद में इस तेल को अलग कर लिया जाता है। उदाहरणार्थ यदि हम गुलाब की पंखुड़ियों से उड़नशील तेल प्राप्त करना चाहें तो हम पर्याप्त मात्रा में गुलाब की पंखुड़ियों को अलग करके उन्हें लेकर एक पात्र में आधे भरे हुये जल में डाल देंगे तथा उस पात्र में उन्हें 5-6 घंटे या और भी अधिक समय तक पड़ा रहने देंगे। बाद में उन पंखुड़ियों को निकालकर उसी जल में गुलाब की अन्य पंखुड़ियां डाल देंगे। उन्हें भी उतनी देर तक पड़ा रहने देंगे। इस प्रकार 3-4 बार के बाद जल में पर्याप्त मात्रा में गुलाब का तेल उतर आयेगा जिसे पृथक कर लेंगे।

उपरोक्त वर्णित इन विधियों के अलावा और भी अनेक विधियां तेल प्राप्त करने की हैं किन्तु विज्ञ पाठक इन्हीं से जान लें कि तेल किस प्रकार प्राप्त होता है। मूल विषयवस्तु तो तेलों के प्रयोगों से सम्बन्धित है, वही महत्वपूर्ण भी है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. जीवन का आधार हैं तेल
  2. तेल प्राप्त करने की विधियां
  3. सम्पीड़न विधि
  4. आसवन विधि
  5. साधारण विधि
  6. तेलों के सम्बन्ध में कुछ विशेष जानकारियां
  7. नारियल का तेल
  8. अखरोष्ट का तेल
  9. राई का तेल
  10. करंज का तेल
  11. सत्यानाशी का तेल
  12. तिल का तेल
  13. दालचीनी का तेल
  14. मूंगफली का तेल
  15. अरण्डी का तेल
  16. यूकेलिप्टस का तेल
  17. चमेली का तेल
  18. हल्दी का तेल
  19. कालीमिर्च का तेल
  20. चंदन का तेल
  21. नीम का तेल
  22. कपूर का तेल
  23. लौंग का तेल
  24. महुआ का तेल
  25. सुदाब का तेल
  26. जायफल का तेल
  27. अलसी का तेल
  28. सूरजमुखी का तेल
  29. बहेड़े का तेल
  30. मालकांगनी का तेल
  31. जैतून का तेल
  32. सरसों का तेल
  33. नींबू का तेल
  34. कपास का तेल
  35. इलायची का तेल
  36. रोशा घास (लेमन ग्रास) का तेल
  37. बादाम का तेल
  38. पीपरमिण्ट का तेल
  39. खस का तेल
  40. देवदारु का तेल
  41. तुवरक का तेल
  42. तारपीन का तेल
  43. पान का तेल
  44. शीतल चीनी का तेल
  45. केवड़े का तेल
  46. बिडंग का तेल
  47. नागकेशर का तेल
  48. सहजन का तेल
  49. काजू का तेल
  50. कलौंजी का तेल
  51. पोदीने का तेल
  52. निर्गुण्डी का तेल
  53. मुलैठी का तेल
  54. अगर का तेल
  55. बाकुची का तेल
  56. चिरौंजी का तेल
  57. कुसुम्भ का तेल
  58. गोरखमुण्डी का तेल
  59. अंगार तेल
  60. चंदनादि तेल
  61. प्रसारिणी तेल
  62. मरिचादि तेल
  63. भृंगराज तेल
  64. महाभृंगराज तेल
  65. नारायण तेल
  66. शतावरी तेल
  67. षडबिन्दु तेल
  68. लाक्षादि तेल
  69. विषगर्भ तेल

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai