लोगों की राय

राधाकृष्ण प्रकाशन की पुस्तकें :

उत्तरायण

रंगनाथ तिवारी

मूल्य: Rs. 650

रवीन्द्रनाथ टैगोर हमारे लिए प्रकाश और समरसता की आस्था के जीवित प्रतीक रहे हैं।   आगे...

उत्तरार्द्ध

अशोक कुमार महापात्र

मूल्य: Rs. 400

  आगे...

उदय रवि

बी पुट्टस्वामय्या

मूल्य: Rs. 350

‘उदय-रवि’ - ई.स. 1950 - में तैलप (तृतीय) के सिंहासनारोहण से लेकर बसवेश्वर के मंत्री बनने तक की घटनाओं का चित्रण है।   आगे...

उन्तीसवीं धारा का आरोपी

महाश्वेता देवी

मूल्य: Rs. 95

इस पुस्तक में अन्तर्विरोधी कर्तव्यों के आपसी द्वन्द्व और समाज के निचले तबके की दारूण जीवन स्थितियों का वर्णन किया गया है.....

  आगे...

उपन्यास का काव्यशास्त्र

बच्चन सिंह

मूल्य: Rs. 550

मूलतः पुस्तक में सिद्धान्त बरक्स रचना का विवेचन है। विभिन्न उपन्यासों और कहानियों को यहाँ पर एक दृष्टिकोण से विवेचित किया गया है। प्रबुद्ध पाठक इससे टकरा भी सकते हैं और इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं।

  आगे...

उपन्यासों के रचना प्रसंग

कुसुम वार्ष्णेय

मूल्य: Rs. 350

निश्चय ही यह कृति पाठकों को उपयोगी और रोमांचक लगेगी।   आगे...

उपन्यासों के सरोकार

ई विजयलक्ष्मी

मूल्य: Rs. 250

इस दौर में स्त्री, दलित और जनजातीय समाज लगातार बहस के केन्द्र में अपनी जगह बना रहे हैं...

  आगे...

उपभोक्ता अदालतें स्वरूप एवं संभावनाएं

प्रेमलता

मूल्य: Rs. 225

इस पुस्तक के माध्यम से एक छोटा-सा प्रयास किया गया है कि हम उपभोक्ता के पास जा सकें, उन्हें यह सामान्य जानकारी दे सकें कि वास्तव में उपभोक्ता अदालतें हैं क्या?   आगे...

उपभोक्ता वस्तुओं का विज्ञान

रमचन्द्र मिश्र

मूल्य: Rs. 150

बाजार में नित नये प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं की बड़ी रेलम-पेल है, यह भी खाओ, वह भी खाओ जैसे सोचने के बजाय क्या खाएं, क्या छोड़ें यह समझने की जरूरत आज सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है....   आगे...

उपयात्रा

मोहम्मद आरिफ

मूल्य: Rs. 250

लेखक ने समय की विसंगतियों और विडम्बनाओं को झेल रहे एक नवयुवक के अन्तर्द्वन्द्वों को बहुत ही गहराई से उभारा है। बीसवीं शताब्दी के आखिरी कुछ वर्षों में हिन्दीभाषी समाज में आई उथल-पुथल को समझने की दृष्टि से यह एक उल्लेखनीय कृति है।   आगे...

उम्मीद अब भी बाकी है

रविशंकर उपाध्याय

मूल्य: Rs. 200

युवा कवि रविशंकर उपाध्याय से मेरी पहली और शायद अन्तिम भी, भेंट मेरी पिछली बनारस-यात्रा (30 अप्रैल, 2014) में लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डा पर हुई थी। उन्होंने अपना परिचय दिया और यह भी बताया कि वे एक कवि हैं। इससे पहले उनकी कविताएँ यहाँ-वहाँ छपी थीं, शायद उन पर मेरी निगाह पड़ी हो पर मैं उन्हें रजिस्टर नहीं कर सका था। यह भेंट प्रचण्ड गर्मी के बीच हुई थी, जब वे मेरी अगुवानी में हवाईअड्डा आए थे। रास्ते-भर उनसे काफी बातें होती रहीं। अब याद करता हूँ तो दो बातें मेरी स्मृति में खास तौर से दर्ज हैं। पहली समकालीन हिन्दी कविता के बारे में उनकी विस्तृत और गहरी जानकारी और दूसरी, कुछ कवियों और कविताओं के बारे में उनकी अपनी राय। इन दोनों बातों ने मुझे प्रभावित किया था।

बाद में विश्वविद्यालय में जो कार्यक्रम हुआ उसमें उनकी कविताएँ भी मैंने सुनीं और उन कविताओं की एक अलग ढंग की स्वरलिपि मेरे मन में अब भी अंकित है। मैं शायद दो दिन विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रुका था और इस बीच लगातार उनसे मिलना होता रहा। उनसे मेरी अन्तिम भेंट विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मन्दिर के बाहर एक चाय की दुकान पर हुई थी, जहाँ उनके कुछ गुरुजन भी थे। वहाँ मैंने उनकी कविता में जो एक गहरी ऐन्द्रियता और एक खास तरह की गीतात्मकता है, उस पर चर्चा की थी। पर ये दो शब्द उनकी कविता की पूरी तस्वीर नहीं पेश करते।

अब जब उनका पहला संग्रह आ रहा है और कैसी विडम्बना कि उनके न होने के बाद आ रहा है। इसे पढ़कर पाठकों को उनका ज्यादा प्रामाणिक परिचय मिलेगा। रविशंकर के बारे में कहने के लिए बहुत-सी बातें हैं पर मैं चाहता हूँ कि यह संग्रह ही लोगों से बोले-बतियाए। मैं इस युवा कवि की स्मृति को नमन करता हूँ!   आगे...

उलुआ बुलुआ और मैं

रामसागर प्रसाद सिंह

मूल्य: Rs. 595

  आगे...

उसे लौट आना चाहिये

सुदीप बनर्जी

मूल्य: Rs. 150

मैं शायद ज़रूरत से ज़्यादा सतर्क और सजग अपनी कविताओं के बारे में हूँ - इसलिए उनसे डरता रहता हूँ।   आगे...

एक कहानी यह भी

मन्नू भंडारी

मूल्य: Rs. 250

यह आत्मसंस्मरण मन्नूजी की जीवन-स्थितियों के साथ-साथ उनके दौर की कई साहित्यिक-सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी रोशनी डालता है...   आगे...

एक घूंट चांदनी

राकेश कुमार सिंह

मूल्य: Rs. 300

  आगे...

एक छोटी बाँसुरी

देवेन्द्र कुमार

मूल्य: Rs. 60

बाल साहित्य   आगे...

एक टाँग की अक्कल

जयप्रकाश मानस

मूल्य: Rs. 30

बाल साहित्य   आगे...

एक ठग की दास्तान

फिलिप मिडोज टेलर

मूल्य: Rs. 550

आतंक का पर्याय बने ठगों में सर्वाधिक प्रसिद्ध अमीर अली के विभिन्न रोमांचकारी अभियानों पर आधारित तथ्यपरक आत्मकथात्मक उपन्यास...   आगे...

एक थी रामरती

शिवानी

मूल्य: Rs. 150

एक जीवन्त पात्र रामरती को लेकर लिखा गया मार्मिक कथात्मक संस्मरण...   आगे...

एक दुनिया : समानान्तर

राजेन्द्र यादव

मूल्य: Rs. 895

स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी-कहानी का बेजोड़ संकलन

  आगे...

एक प्लेट सैलाब

मन्नू भंडारी

मूल्य: Rs. 125

प्रस्तुत है श्रेष्ठ कहानी संग्रह   आगे...

एक प्लेट सैलाब

मन्नू भंडारी

मूल्य: Rs. 199

साहस और बेबाकबयानी के कारण मन्नू भंडारी ने हिन्दी कथा-जगत् में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नैतिक-अनैतिक से परे यथार्थ को निर्द्वन्द्व निगाहों से देखना उनके कथ्य और उनकी कहन को हमेशा नया और आधुनिक बनाता है

  आगे...

एक लोटा पानी

प्रभा सरस

मूल्य: Rs. 50

बाल साहित्य   आगे...

एक स्त्री का विदागीत

मृणाल पाण्डे

मूल्य: Rs. 125

मृणाल पाण्डे का एक श्रेष्ठ कहानी-संग्रह   आगे...

एकता और शक्ति

अमरेन्द्र नारायण

मूल्य: Rs. 695

  आगे...

एकत्र : असंकलित रचनाएं

जयदेव तनेजा

मूल्य: Rs. 1450

मोहन राकेश की कुछ आरम्भिक-अज्ञात कुछ अल्प-ज्ञात, कुछ आधी-अधूरी और कुछ पूरी-परिपक्व एवं चर्चित, किंतु पुस्तक रूप में अब तक अप्रकाशित, लगभग सम्पूर्ण रचनाओं का अनूठा संकलन

  आगे...

ऐलिस एक्का की कहानियाँ

वंदना टेटे

मूल्य: Rs. 200

हमारा समाज, इतिहास और साहित्य जीवन के हर क्षेत्र में स्त्रियों का संक्षेपण करता है- विशेषकर, हम आदिवासी स्त्रियों का   आगे...

ऐसी लागी लगन

राजेश पी. माहेश्वरी

मूल्य: Rs. 250

  आगे...

ओ उब्बीरी...

मृणाल पाण्डे

मूल्य: Rs. 125

भारतीय स्त्री का प्रजनन और यौन जीवन   आगे...

ओरहन और अन्य कविताएं

श्रीप्रकाश शुक्ल

मूल्य: Rs. 300

भाषा के स्वीकृत विन्यास को सतर्क चुनौती देते हुए रची गई ये कविताएँ हमें संवेदनाओं के एक सघन संसार में ले जाती हैं

  आगे...

और अन्य कविताएं

विष्णु खरे

मूल्य: Rs. 300

एक अनोखा प्रयोग विष्णु खरे की मिथकीय और ऐतिहासिक कविताओं में देखा जा सकता है   आगे...

और बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा (खंड 1-5)

एल जी मेश्राम विमलकीर्ति

मूल्य: Rs. 4000

पांच खंडो में विभाजित इस रचनावली में डॉ. अम्बेडकर की उसी सामग्री को लिया गया है जो अभी तक केवल मराठी में उपलब्ध थी   आगे...

और मीरा नाचती रही

ममता तिवारी

मूल्य: Rs. 450

  आगे...

औरों के बहाने

राजेन्द्र यादव

मूल्य: Rs. 400

संस्मरण, विश्लेषण और संश्लेषण की एक अनूठी पुस्तक

  आगे...

कछुआ और खरगोश

जाकिर हुसैन

मूल्य: Rs. 150

  आगे...

कछुआ और खरगोश

बलभद्र

मूल्य: Rs. 450

‘कछुआ और खरगोश’ डॉ. जाकिर हुसैन की ऐसी ही ज्ञानवर्द्धक कहानियों का संकलन है, जिसमें पशु-पक्षियों के बहाने मनुष्य के जीवन के विभिन्न पक्षों को उकेरा गया है।

  आगे...

कछुए

इंतजार हुसैन

मूल्य: Rs. 150

यथार्थवाद पर आधारित कहानियाँ....   आगे...

कछुए की तरह

राजेन्द्र दानी

मूल्य: Rs. 95

  आगे...

कटौती

निलय उपाध्याय

मूल्य: Rs. 125

निलय उपाध्याय का ताजा कविता–संग्रह ‘कटौती’ आज लिखी जा रही कविता के समूचे परिदृश्य में एक नई काव्य–संभावना से भरपूर किसी महत्त्वपूर्ण दिशासूचक, सृजनात्मक परिघटना की तरह उपस्थित हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से महत्त्वपूर्ण हो उठे महा–नागर काव्य–वर्चस्व को एक नितांत वरिष्ठ काव्य–सामर्थ्य और भिन्न काव्य–संरचना के माध्यम से चुनौती देती ये कविताएँ हमें अनुभवों के उस दैनिक संसार में सीधे ले जाकर खड़ा करती हैं, जहाँ ध्वंस और निर्माण, विनाश और संरक्षण, हिंसा और करुणा के अब तक कविता में अनुपस्थित अनेक रूप अपनी समूची गतिमयता, टकराहटों, विकट अंतर्द्वंद्वों और अलक्षित आयामों के साथ उपस्थित हैं।

‘कटौती’ की ये कविताएँ हम तक हमारे अपने समय के उस वर्तमान की दुर्लभ और अलभ्य सूचनाओं को पहुँचाकर एक साथ स्तब्ध और सचेत करने का कठिन प्रयत्न करती हैं, जिस वर्तमान को इसी दौर की अन्य कविताएँ या तो अतीत की तरह देखने की आदी हो चुकी हैं, या फिर उसे ‘लोक अनुभव’ मानकर स्वयं उस महानगरी ‘फोक’ ग्रंथि का उदाहरण बन जाती हैं, जो एक तरफ सरलतावादी प्रगीतात्मकता और दूसरी तरफ ‘प्रकृतिवादी’ नॉस्टेल्जिया के प्रचलित विन्यासों और सर्व–स्वीकृत काव्योक्तियों में पिछले लंबे अरसे से अपचित होकर भी सम्मानित बनी हुई है।

निलय उपाध्याय की ये कविताएँ एक अद्भुत निस्संगता, निस्पृहता, रचनात्मक कौशल और विरल तल्लीनता के साथ, एक नई और सहजात काव्याभिव्यक्ति के द्वारा इस ‘सम्मानित’ को चुपचाप अपदस्थ करती हैं। ‘कसौटी’ की कविताएँ उस परिवर्तित होते लोक के दैनिक जीवन–प्रसंगों की कविताएँ हैं जहाँ प्रकृति प्रोद्यौगिकी से, श्रम बाजार से, पगडंडियाँ राजमार्गों से, अन्न सिक्कों और नगदी से, हवा विषाक्त रासायनिक गैसों से और जातीयताएँ आक्रांता विजातीयताओं से एक रोमांचक नियामक संघर्ष में निमग्न हैं।

इन कविताओं में सुदूर जंगलों, पहाड़ों और गाँव–देहातों से बचाकर लाई गई तेज पत्ते की वह दुर्लभ वन–गंध है, जो निलय की कविताओं को एक बिल्कुल नई पहचान देती है। लेकिन–––और यह एक महत्त्वपूर्ण और अनिवार्य ‘लेकिन’ है, कि इस सबके बावजूद ‘कसौटी’ की कविताएँ उस ग्रामीणतावादी ‘ऑब्सक्योरिटी’ से बिल्कुल दूर बनी रहती हैं, जिसकी मिसालें समकालीन कविता में जहाँ–तहाँ निरंतर दिखाई देती रहती हैं। ‘कसौटी’ की कविताएँ समकालीन कविता के उस नवोन्मेष का उदाहरण बनती हैं, जहाँ कविता सब कुछ को नष्ट करने की क्रूरतम आधुनिक तकनीक, बाजार और व्यवस्था के प्रतिरोध के विमर्श में अभेद्य सृजनात्मक तर्क प्रस्तुत करने के बावजूद, किसी मध्यकालीन व्यामोह में फँसने के बजाय, किसी धनुष की प्रत्यंचा की तरह, जरा पीछे खिंचकर, आगे छूट पड़ने को सन्नद्ध दिखाई देती है। अराजक, हिंस्र और अनर्गल–से इस वर्तमान में निलय उपाध्याय की कविताएँ इसी धरती पर चलती एक नई और ठोस आहट के आगमन की सूचना देती हैं।   आगे...

कट्टरता के दौर में

अरुण कुमार त्रिपाठी

मूल्य: Rs. 350

बीसवीं सदी के भारी उथल-पुथल भरे आखिरी दशक पर केन्द्रित यह पुस्तक अपने युग की प्रमुख प्रवृत्तियों पर बेवाक टिप्पणियाँ करती हैं   आगे...

कढ़ी में कोयला

पाण्डेय बेचन शर्मा

मूल्य: Rs. 45

  आगे...

कथा शकुंतला की

राधावल्लभ त्रिपाठी

मूल्य: Rs. 395

कथा शकुंतला की

  आगे...

कथा समय

विजयमोहन सिंह

मूल्य: Rs. 150

कथा समय अगर किसी रचना की कसौटी है, तो आलोचना की कसौटी भी वही है। कालबद्ध होकर ही ये दोनों कालजयी हो पाती हैं। लेकिन आलोचना-कर्म की एक कसौटी यह भी है कि अपने समय के रचना-कर्म को वह खुली आँखों से देखे और पूर्वग्रहमुक्त होकर उसकी पड़ताल करे।

  आगे...

कनकदास का काव्य

परिमला अम्बेकर

मूल्य: Rs. 175

  आगे...

कन्या वामा जननी

अरुण कुमार मित्र

मूल्य: Rs. 250

महिलाओं के शरीर से जुड़े तमाम वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देती महत्वपूर्ण पुस्तक...   आगे...

कप्तान साहब

प्रेमचंद

मूल्य: Rs. 30

बाल साहित्य   आगे...

कब्रिस्तान में पंचायत

केदारनाथ सिंह

मूल्य: Rs. 295

कब्रिस्तान में पंचायत केदारनाथ सिंह का एक व्यंग्य हास्य निबंध है

  आगे...

कमल : सम्पूर्ण रचनाएं

देवराज

मूल्य: Rs. 350

मणिपुर के साहित्य में आधुनिकता के विकास के साथ-साथ, सुदूरपूर्व के इस राज्य की संस्कृति और समाज को समझने की दृष्टि से यह संकलन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा।   आगे...

कम्पनी उस्ताद

रवीन्द्र भारती

मूल्य: Rs. 150

  आगे...

कम्प्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी शब्दकोश

विनोद कुमार मिश्र

मूल्य: Rs. 500

कम्प्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी शब्दकोश   आगे...

12345Last ›   746 पुस्तकें हैं|